अद्रिजा रॉय की सगाई में नहीं पहुंची रूपाली गांगुली, देखें वीडियो

Adrija Roy Engagement: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा अद्रिजा रॉय ने हाल ही में अपने प्यार के साथ सगाई रचाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर आग की तरह फैली। इन तस्वीरों और वीडियोज में टीवी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकार दिखाई दिए, जिन्होंने अद्रिजा के साथ खुशियां बांटी। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज की एक चीज जो सभी ने नोटिस की वो ये कि इनमें अनुपमा यानि कि रूपाली गांगुली दिखाई नहीं दीं। हर कोई इस कारण हैरान है क्योंकि रूपाली अपने साथी कलाकारों की खुशियों में हमेशा शामिल होती हैं।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited