Peddi Pehelwan Glimpse: राम चरण का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैन्स की खुल गई आंखें, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Mar 27, 2026, 10:35 IST

Peddi Pehelwan Glimpse: राम नवमी खास मौके और राम चरण के जन्मदिन पर मेकर्स ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। निर्माताओं ने राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म 'पेड्डी पहलवान' का टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर में राम चरण का धांसू ट्रांसफॉर्मेशन दिखाई दे रहा है। इस टीजर में राम चरण एकदम प्रभावशाली और धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं। एक पहलवान के लुक में देखकर फैन्स भी राम चरण की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बन रही इस मूवी में राम चरण के अलावा शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू, बोमन ईरानी और ​​सत्या सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जाएगा। यहां देखिए फिल्म का धांसू टीजर...