क्या मुकेश अंबानी की बेटे अनंत से हुई बहस? लोग बोले-'ये घर-घर की कहानी है...'

Priyanka Jha

Updated Sep 15, 2024, 00:37 IST

मुकेश अंबानी हाल ही में अपने बड़ी बहू श्लोका, बेटे अनंत और छोटी बहू राधिका मर्चेंट के साथ लालबागचा राजा बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। वीडियो में मुकेश अपनी बड़ी बहू के साथ दर्शन करने के लिए आगे बढ़ते हैं। तभी अनंत उन्हें बीच में आकर रोक देते हैं और दोनों बातचीत करते नजर आए। अनंत और मुकेश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों को साथ में बात करते देख लोगों का कहना है कि इनका झगड़ा हो गया है। एक यूजर ने लिखा, ये तो घर घर की कहानी है। दूसरे यूजर ने लिखा, दोनों किस बार में बहस कर रहे हैं। मुकेश अंबानी ने अपने घर में बप्पा की मूर्ति की स्थापना की थी। अंबानी के गणेश उत्सव में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर रितेश देशमुख तक शामिल हुए थे।