यामी गौतम की ‘नई नवेली’ का ट्रेलर रिलीज, डायन के शक से लेकर रावण से मुकाबले तक दिखा मजेदार ट्विस्ट

Abhay

Updated Sep 30, 2026, 19:35 IST

यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म नई नवेली (Nayyi Navelli) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में यामी मोहिनी नाम की नई-नवेली दुल्हन का किरदार निभा रही हैं, जो मेरठ के एक परिवार में शादी करके आती हैं। शुरुआत में मोहिनी अपने ससुराल वालों का दिल जीत लेती है, लेकिन कहानी में तब बड़ा ट्विस्ट आता है, जब उसका देवर उस पर डायन होने का शक करने लगता है। ट्रेलर में मोहिनी का रहस्यमयी अंदाज देखने को मिलता है। परिवार के लोग देवर की बातों को महज उसका वहम मानते हैं, लेकिन धीरे-धीरे पता चलता है कि मोहिनी से जुड़ा कोई बड़ा राज है। फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और फैंटेसी का मजेदार मेल देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि कहानी को दशहरे के मौके से भी जोड़ा गया है, जहां रावण से मुकाबले का ट्विस्ट देखने को मिलता है। ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।