Lahore 1947 में कैमियो करेंगे आमिर खान, छोटे से सीन से देंगे फैंस को तगड़ा सरप्राइज
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों फिल्म 'लाहौर 1947' की तैयारी में जुटे हुए हैं। प्रीति जिंटा ने 'लाहौर 1947' की शूटिंग से जुड़ी तस्वीर भी साझा की थी। बता दें कि सनी देओल की इस फिल्म को राजकुमार संतोषी और आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि सनी देओल की 'लाहौर 1947' में अब आमिर खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। वह अपने छोटे से रोल से फिल्म में बड़ा ट्विस्ट लाएंगे। इतना ही नहीं, उनके कैमियो से फैंस को भी बड़ा सरप्राइज मिलेगा। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि मूवी 2025 में रिलीज होगी।
अगली खबर

04:13

05:11

02:30

08:31
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









