कटरीना कैफ ने दिया बेटे को जन्म, विक्की कौशल बने डैडी

Khushboo Dogra

Updated Nov 7, 2025, 13:23 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और पति विक्की कौशल बेबी बॉय के माता-पिता बन गए हैं। जी हां, आज ही कटरीना ने बेटे को जन्म दिया और इस बात की जानकारी विक्की कौशल ने फैंस को दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों माँ और बच्चे की सेहत बिल्कुल ठीक है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई बॉलीवुड सेलेब्स कपल को इस नई शुरुआत के लिए बधाई देते हुए नजर आए। इसी साल सितंबर महीने में कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। साल 2021 में विक्की और कटरीना ने सात फेरे लिए थे।