Emergency की रिलीज डेट चुनने में कंगना रनौत ने फिर की गलती, कार्तिक आर्यन संग होगी पर्दे पर भिड़ंत

ashna malik

Updated Jan 23, 2024, 17:40 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत 'इमरजेंसी' के साथ बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज जेट भी सामने आ चुकी है। फिल्म में वह इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। यूं तो मूवी की रिलीज डेट 14 जून, 2024 तय की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि कंगना रनौत ने एक बार फिर से पुरानी गलती दोहराई है। दरअसल, 14 जून को कंगना रनौत की इमरजेंसी की भिड़ंत कार्तिक आर्यन की 'चंदू चैंपियन' से होगी, ऐसे में दोनों का क्लैश उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तगड़ा असर डाल सकता है। बता दें कि पहले भी कंगना रनौत की कई फिल्में दूसरे सितारों के साथ क्लैश हुई हैं, जिससे उनके कलेक्शन पर बुरा असर पड़ा था।