टीवी का मजेदार शो पति-पत्नी और पंगा अब खत्म होने वाला है। शो का ग्रैन्ड फ़ीनाले जल्द ही रिलीज होगा। इससे पहले ईशा मालवीय ने अपने दिल की बात कही और शो खत्म होने पर वह उदास भी नजर आई। हालांकि अब ईशा मालवीय जल्द ही 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ सीजन 3' में नजर आने वाली हैं। एक सफर खत्म होने पर और नया सफर शुरू होने पर ईशा बेहद इमोशनल नजर आई। टेली टॉक के साथ बात करते हुए ईशा ने अपने दिल का हाल बताया।