Lock Upp 2 के साथ जल्द ही धमाका करेंगी एकता कपूर, कैमरे के सामने किया वादा
डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने टीवी शोज से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। एकता कपूर ऑल्ट बालाजी पर एक रियलिटी शो लेकर आई थीं, जिसका नाम 'लॉकअप' है। इस रियलिटी शो में मुनव्वर फारूकी ने जीत हासिल की थी। शो को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। बीते साल से ही दर्शक 'लॉकअप' के सीजन 2 का इंतजार कर रहे हैं। अब इस मामले पर खुद एकता कपूर ने भी चुप्पी तोड़ी है। एकता कपूर से होली पार्टी के दौरान सवाल किया गया था कि वह लॉकअप 2 कब लेकर आने वाली हैं। इसपर एकता कपूर ने जवाब दिया, "अगले छह महीने में, मैं वादा करती हूं कि अगले 6 महीने में मैं ये शो लेकर आऊंगी।" बता दें कि इसे कंगना रनौत होस्ट करेंगी या नहीं, इसपर कुछ नहीं कहा जा सकता है।
अगली खबर

03:07

03:05

02:58

32:39
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited









