Daayra Movie Screening: सही और गलत के बीच खुद को खड़ा पाएगा देश, 18 सितम्बर को लेना होगा बड़ा फैसला

Rahul Sharma

Updated Sep 17, 2026, 11:07 IST

बॉलीवुड सिनेमा की मशहूर डायरेक्टर मेघना गुलजार 18 सितम्बर के दिन अपनी एक शानदार फिल्म दायरा लेकर आ रही हैं, जिसके ट्रेलर ने इस वक्त देशभर में हलचल पैदा कर दी है। रियल लाइफ इंसीडेंट से प्रेरित मेघना गुलजार की दायरा में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में नजर आएंगे। फिल्म दायरा का ट्रेलर बताता है कि ये मूवी 18 सितम्बर को पूरे देश से एक गंभीर सवाल पूछेगी और उन्हें सही और गलत के बीच में लाकर खड़ा कर देगी, जहां से उन्हें ये चुनना है कि रेप केस में सही वक्त पर फैसला जरूरी है या फिर सही तरीके से।