नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर आलिया ने लुटाया प्यार, क्या अपनी शादी को देना चाहती हैं दूसरा मौका?

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने शादी की 14वीं सालगिरह पर पति को विश किया। आलिया ने पति और बच्चों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की। इस फोटो में उनकी बेटी शोरा और बेटे नजर आ रहे हैं। पिछले साल आलिया ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। आलिया का कहना था कि नावजुद्दीन अपने बच्चों का भी ध्यान नहीं रखना चाहते हैं। आलिया ने नवाजुद्दीन के खिलाफ कोर्ट केस किया था। इसके बाद दोनों के तलाक की खबरें सामने आई थी। लेकिन अब लगता है कि आलिया अपनी शादी को एक और मौका देना चाहती हैं। आलिया के इस पोस्ट पर नवाजुद्दी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है। इस पोस्ट की वजह से आलिया ट्रोल भी हो रही है। आलिया बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आई थीं। आलिया ने शो से निकलने के बाद अपने नए प्यार के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी। बाद में आलिया ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited