Durga Puja 2024: दुर्गा मां के दर्शन के लिए पहुंचे ये TV सितारे, मातारानी की भक्ति में हुए लीन

ashna malik

Updated Oct 10, 2024, 15:25 IST

दुर्गा पूजा की धूम आज केवल पश्चिम बंगाल तक नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी देखने को मिलती है। दुर्गा पूजा के लिए बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ टीवी सितारे भी उत्साहित नजर आए। इस बार टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने गोरेगांव में दुर्गा पूजा का आयोजन किया है। खास बात तो यह है कि इस आयोजन में कई टीवी सितारों ने भी शिरकत की थी। अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन का हाथ थामकर दुर्गा मां के दरबार में पहुंचीं। वहीं रश्मि देसाई, ईशा मालवीय, निया शर्मा और अर्जुन बिजलानी जैसे कई सितारों ने भी गोरेगांव में दुर्गा मां के पंडाल में मातारानी के दर्शन किये।