Ganesh Chaturthi पर भक्तों ने लिया बप्पा का आशीर्वाद, क्या बोले श्रद्धालु? | Guwahati News

Times Now Digital

Updated Sep 14, 2026, 14:55 IST

पूरे भारत में गणेश चतुर्थी का त्योहार काफी ज्यादा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. घरों से लेकर बड़े-बड़े सार्वजनिक पंडालों तक भक्त भगवान गणेश का स्वागत करते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना करते हैं. गणेश जी की सबसे मशहूर मूर्तियों में से एक है 'लालबागचा राजा'. इसका इतिहास मुंबई के मजदूरों, मछुआरों और व्यापारियों के संघर्षों से गहराई से जुड़ा है. लेकिन लालबागचा राजा की स्थापना पहली बार कब हुई थी और इसे स्थापित करने के पीछे कौन था? आइए जानते हैं क्या है इसकी कहानी.