BHU में इफ्तार का विरोध, ABVP ने VC का पुतला फूंका; बताया 'हिन्दू विरोधी' 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 11:41 PM IST

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में वाइस चांसलर एसके जैन ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विरोध किया और वीसी का पुतला जलाया। उन्हें हिंदू विरोधी बताया।

वाराणसी: जहां बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में इफ्तार का आयोजन करने पर बीजेपी का छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने हंगामा कर दिया। इफ्तार पार्टी का आयोजन BHU के महिला महाविद्यालय में किया गया था। नाराज ABVP के छात्रों ने वाइस चांसलर का पुतला भी जलाया। ABVP का कहना है BHU में इफ्तार की कोई परंपरा नहीं रही है लेकिन मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए  वाइस चांसलर ने इफ्तार की अनुमति दी है। वहीं ABVP ने वाइस चांसलर पर नवरात्र के दौरान फल वितरण ना करने देने का भी आरोप लगाया।

एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने आज बीएचयू परिसर में महिला महाविद्यालय में आयोजित इफ्तार पार्टी का विरोध किया और इसे कुलपति द्वारा मुसलमानों का तुष्टिकरण बताया। छात्रों ने इफ्तार में उनकी उपस्थिति का विरोध करने के लिए बीएचयू के वीसी एसके जैन का पुतला भी जलाया। छात्रों ने कहा कि परिसर में इफ्तार करने की कोई परंपरा नहीं रही है। इसके बजाय पहले के वीसी नवरात्र के दौरान फल बांटते थे जिसे वर्तमान वीसी ने बंद कर दिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!