उत्तर प्रदेश

UP Weather: यूपी में गलन वाली ठंड, 9 जिलों में कोहरे का अलर्ट; तेज पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी ठिठुरन

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल रहा है। पौष माह के साथ ही कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है। दो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिलहाल यूपी के मौसम पर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड और बढ़ेगी।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 December-2025: उत्तर प्रदेश में गलन वाली ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह-शाम कोहरा भी छा रहा है और सर्द हवाएं भी बह रही है। पौष माह भी शुरू हो चुका है। इस माह में कड़ाके की ठंड पड़ती है। यूपी में पिछले 24 घंटे में कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान में कमी भी आई है। दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि अगले 48 घंटे में यूपी में फिर से तेज पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। जिससे दिन और रात के समय ठिठुरन का एहसास और बढ़ेगा। साथ ही कोहरा भी घना होने लगेगा।

यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। तराई इलाकों में सुबह के समय कहीं-कहीं घना कोहरा भी छाया रह सकता है। इसके अलावा अन्य जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। मंगलवार को 9 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर और संतकबीरनगर शामिल हैं।

यूपी में गिरेगा रात का पारा

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल यूपी में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी। दोनों विक्षोभ के गुजरने के बाद बादल छंटने से मौसम साफ हो जाएगा। जिसके बाद तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिलेगी। अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है। आने वाले दिनों में यूपी में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।

यूपी में अयोध्या रहा सबसे ठंडा

यूपी में पिछले 24 घंटे में सबसे सर्द रात अयोध्या में दर्ज हुई। यहां का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद बरेली में 7.4 डिग्री, इटावा में 8.2 डिग्री, शाहजहांपुर में 8.5 डिग्री और प्रयागराज में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। इस अवधि में सबसे अधिक अधिकतम तापमान कानपुर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जिसके बाद झांसी में 26.9 डिग्री, आगरा में 26.2 डिग्री वाराणसी में 26.2 और बहराइच में 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article