Aaj ka Mausam 09 December 2025 LIVE: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू
Aaj ka Mausam 09 December 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। कई राज्य शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। वहीं देश के 4 राज्य ऐसे हैं, जहां पर बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी भारत के 8 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी आएगी।
Aaj ka Mausam 09 December 2025 LIVE: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Chhattisgarh weather Live Update: छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) rajasthan weather Live Update: राजस्थान में शीतलहर
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) MP weather Live Update: MP में ठंड के तीखे तेवर
Delhi Air Pollution: दिल्ली में आज कितना रहा AQI
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में आज मौसम रहेगा साफ
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे का अलर्ट
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुई बर्फबारी
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: कोलकाता में आज कैसा मौसम रहेगा
कोलकाता में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाए रहने का भी अनुमान है। आईएमडी ने बताया कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर के तापमान में बढ़ोत्तरी
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को श्रीनगर शहर को छोड़कर कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। घाटी में 'चिल्लई-कलां' का दौर शुरू होने वाला है। यह 40 दिनों की भीषण सर्दी का दौर होता है, जिसमें बर्फबारी की संभावना अधिकतम होती है। रविवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट थी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में बढ़ा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में घाटी का प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिणी कश्मीर के कोकेरनाग में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम रिसॉर्ट में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछली रात यह जम्मू-कश्मीर में शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान था जबकि सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पुलवामा शहर में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: महाराष्ट्र के परभणी में शीतलहर का प्रकोप
महाराष्ट्र के परभणी जिले में शीतलहर का प्रकोप रहा और सोमवार को यहां तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, यहां अगले दो दिनों तक मौसम की यही स्थिति बने रहने की संभावना है। परभणी मध्य महाराष्ट्र में स्थित है और यहां इस समय सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। यहां शीतलहर का प्रकोप है और आसमान भी साफ है, इसलिए तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यह स्थिति अगले 48 घंटों तक बनी रह सकती है।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल में 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
पश्चिम बंगाल में अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इस दौरान उत्तर बंगाल के जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता एक किलोमीटर से भी कम हो जाएगी।
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: पश्चिम बंगाल के सबसे ठंडे शहर
आईएमडी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सोमवार को पहाड़ी इलाकों में दार्जिलिंग में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया जो 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के मैदानी इलाकों में बीरभूम जिले का श्रीनिकेतन सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कलिम्पोंग एवं अलीपुरद्वार में 11-11 डिग्री, कूच बिहार में 11.6, बर्धमान और बहरामपुर में 12-12 डिग्री सेल्सियस न्यनतम तापमान दर्ज किया गया।
