उत्तर प्रदेश न्यूज़ (Uttar Pradesh News in Hindi)
UGC नियमों को लेकर अब इस BJP नेता ने छोड़ा पद, यूपी में इस्तीफों की कड़ी जारी
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा सीट से बीजेपी किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष श्याम सुंदर त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह यूजीसी की नई नीतियों को लेकर असंतोष बताया है।
इस्तीफे के बाद अलंकार अग्निहोत्री पर कार्रवाई, यूपी सरकार ने शामली डीएम से किया अटैच
उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट पद से 26 जनवरी को इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है और उन्हें शामली के जिला मजिस्ट्रेट से संबद्ध कर दिया है। अग्निहोत्री ने इस्तीफे के बाद गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि प्रदेश में “एंटी-ब्राह्मण अभियान” चल रहा है।
8-10 आवारा कुत्तों ने पार्क में खेल रहे बच्चों पर बोला हमला, 5 साल की बच्ची को काटा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक पार्क में आवारा कुत्तों के झुंड ने वहां खेल रहे बच्चों पर अचानक हमला कर दिया, इससे बच्चे दहशत में आकर भागने लगे और कुत्तों ने उनका पीछा किया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से आक्रामक कुत्तों को हटाने की मांग की है।
Video: उरई स्टेशन पर RPF जवान बना फरिश्ता, 8 सेकंड में बचाई एक जिंदगी; देखें CCTV फुटेज
जालौन के उरई रेलवे स्टेशन पर RPF जवान की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, जब महज कुछ सेकंड में एक यात्री को तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से बचा लिया गया। सीसीटीवी में कैद इस घटना में जवान की फुर्ती और सूझबूझ साफ नजर आती है।
राज्यपाल के आधिकारिक आवास को मिला नया नाम, अब नहीं कहलाएगा ‘राज भवन’
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के आधिकारिक आवास का नाम बदलकर ‘जन भवन’ कर दिया गया है जिसे पहले ‘राज भवन’ के नाम से जाना जाता था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यालय से बुधवार को जारी एक बयान से यह जानकारी मिली।
नीला ड्रम नहीं इस बार यूपी के इस जिल में नीले ट्रंक में हुई खतरनाक वारदात, दो पत्नियों के पति का एक दूसरी शादीशुदा महिला से था अफेयर
Jhansi Blue Trunk Case: पुलिस ने पीड़िता की पहचान प्रीति के रूप में की, जो 32 साल की महिला थी, जिसकी शादी हो चुकी थी और वह अपने पति के साथ रहती थी। जांचकर्ताओं ने बताया कि वह अक्सर एक किराए के घर में आरोपी राम सिंह के साथ रहने आया करती थी।
नोएडा: कूड़े के ढेर में बैग में मिला महिला का शव, हाथ-पैर बंधे, चेहरे पर जलने के निशान
नोएडा के थाना सेक्टर 142 इलाके में शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डंपिंग यार्ड में एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला का शव कूड़े के ढेर में एक बैग के अंदर मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। शव के चेहरे पर जलने के निशान भी मिले।
UP में SIR अभियान की अंतिम तारीख खत्म, 2.89 करोड़ मतदाताओं के कटेंगे नाम, पढ़ें- पूरी जानकारी
जिन जिलों में सबसे अधिक नाम कट रहे हैं उनमें लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, आगरा व बरेली जैसे जिले शामिल हैं। मतदाता सूची में दर्ज 1.11 करोड़ मतदाताओं के रिकार्ड नहीं मिल रहे। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में न तो इनके और न ही इनके माता-पिता या दादा-दादी के नाम मिले हैं।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी की ऊंची-ऊंची प्रतिमाएं, PM मोदी ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन
राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया गया। कॉम्प्लेक्स में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल में एक अत्याधुनिक म्यूजियम भी है, जिसे कमल के फूल के आकार में डिजाइन किया गया है और यह लगभग 98,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
कोडीन कफ सिरप घोटाले पर सवालों की बौछार: सुप्रिया श्रीनेत ने योगी सरकार और केंद्र की चुप्पी पर उठाए गंभीर सवाल
सुप्रिया ने आरोप लगाया कि वाराणसी के शुभम जायसवाल इस धंधे का बड़ा चेहरा है और उसके जेडीयू नेता धनंजय सिंह से संबंध बताए जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि रसूखदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, बुलडोजर सिर्फ कमजोरों पर ही क्यों चलता है।उन्होंने योगी सरकार, केंद्र और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कफ सिरप घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
Bulandshahr 2016 Gang Rape Case: लूट के इरादे से रोका, मां-बेटी संग की दरिंदगी...9 साल बाद पांचों दोषियों को हुई उम्रकैद
Bulandshahr News: बुलंदशहर में हाइवे के हैवानों पर पोक्सो कोर्ट का फैसला आ गया है। पांचों दोषियों को अजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 1 लाख 81 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। 29 जुलाई 2016 की रात की यह घटना है जब एक परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी से गैंगरेप किया गया था।
Gonda News: बृजभूषण सिंह को गिफ्ट में मिला डेढ़ करोड़ का घोड़ा, कीमत जान हंसने लगे, कहा- 'यार हम तो पागल हो जाएंगे'
यह घोड़ा पंजाब से आया है। जैसे ही यह घोड़ा गोंडा पहुंचा, उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई। खुद बृजभूषण सिंह ने अस्तबल पहुंचकर घोड़े का स्वागत किया। वह घोटे को प्यार करते नजर आए। वहीं, जब घोड़े की कीमत का उन्हें पता चला तो वह हंसते हुए बोले, 'यार, हम तो पागल हो जाएंगे।'
उत्तर प्रदेश: पंकज चौधरी को बधाई देने का सिलसिला शुरू, दो बजे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर होगी आधिकारिक घोषणा
राज्य सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पंकज चौधरी प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। यह निश्चित रूप से हम सभी के लिए गर्व की बात है। पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ में पार्टी के राज्य मुख्यालय में उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।
हापुड़ में दिल थाम देने वाली घटना: व्यापारी को अचानक हार्ट अटैक, दोस्त की सूझबूझ से बची जान- पूरा ड्रामा CCTV में कैद
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कलक्टरगंज के व्यापारी राजीव कुमार की जान उनके साथी की तत्परता से बच गई। 55 वर्षीय राजीव को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे घर के बाहर गिर पड़े। उनके मित्र और कारोबारी साथी सोनू चुग ने बिना देर किए तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, देखिए वीडियो।
मथुरा में बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के दादा से छीना बैग, 3 लाख कैश और ज्वैलरी लूटकर भागे
मथुरा के सदर बाजार क्षेत्र में औरंगाबाद इलाके में बारात के चढ़त समारोह के दौरान बदमाशों ने दूल्हे के दादा से लाखों रुपये और गहनों से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब 3 लाख रुपये नकद और लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण थे। पुलिस मामले की जांत कर रही है।
UP Weather: यूपी में कोहरे और सर्द हवाओं का प्रहार जारी; कई जिलों में येलो अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12 December 2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में 12 दिसंबर की सुबह घने कोहरे की चादर में ढकी रहने की संभावना है, जिससे कई जिलों में दृश्यता काफी कम हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, धूप निकलने से कोहरे का असर कम होगा, लेकिन शाम को चलने वाली पछुआ हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं।
Lucknow: दिल्ली BJP का फर्जी प्रतिनिधि बनकर केशव प्रसाद मौर्या से मिलने पहुंचा युवक, लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ में पुलिस ने गुरुवार को दशरथ पाल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जो खुद को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का प्रतिनिधि बताकर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर अधिकारियों से मिलने पहुंचा था। जांच में पता चला कि उसका सचदेवा से कोई संबंध नहीं है। आरोपी गौतम बुद्ध नगर का निवासी है और नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ व लखनऊ में कई धोखाधड़ी मामलों में शामिल रहा है।
Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक अलर्ट; इन टोल प्लाजा पर किसानों का धरना, जानें क्या है वजह
आज नोएडा से आगरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बाधित होने की संभावना है। खंदोली, मथुरा और जेवर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन "भानू" की ओर से बड़ा धरना आयोजित किया जाएगा। ऐसे में एक्सप्रेसवे पर जाम और यात्रा में देरी हो सकती है, इसलिए जरूरी सफर करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
UP भाजपा को इस दिन मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष! पीयूष गोयल करेंगे नाम का ऐलान; 13 दिसंबर को होगा नॉमिनेशन
UP BJP President Election: यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। चुनाव के लिए 13 दिसंबर को विनोद तावड़े की मौजूदगी में नॉमिनेशन दाखिल किए जाएंगे। अगर एक से ज्यादा नॉमिनेशन दाखिल होते हैं तो प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल 14 दिसंबर को औपचारिक रूप से नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान करेंगे, लेकिन यह तभी होगा जब सिर्फ एक ही नॉमिनेशन फाइल हो।
क्या है कानपुर पुलिस का 'ऑपरेशन 500'? क्यों मची है इन यूट्यूबर्स और पत्रकारों में खलबली
नए साल से पहले कानपुर शहर को अपराधियों, भूमाफिया, वसूलीबाजों, दबंगों और फर्जी पत्रकारों-यूट्यूबर्स से मुक्त कराने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन 500' शुरू किया है।
Varanasi News: शादी के 15 साल बाद गर्भवती हुई महिला की अपने ही घर में धारदार हथियार से हत्या
बनारस के शिवपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपमा उर्फ सीता की उनके घर में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 15 साल बाद गर्भवती हुई सीता घर पर खाना बना रही थीं, तभी उन पर यह जानलेवा हमला किया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
Greater Noida News: नमो भारत या मेट्रो, अब इसी असमंजस के फेर में फंस गया नोएडा एक्सटेंशन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 15 साल से मेट्रो का इंतजार जारी है, जबकि सरकार और अथॉरिटी अब भी यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि यहां मेट्रो चलेगी या नमो भारत रैपिड रेल। लाखों की आबादी वाले इस क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी बड़ी समस्या है। अधूरे प्रोजेक्ट, बंद पड़ी इमारतें और रजिस्ट्री विवाद लोगों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं।
बस कुछ दिन और नोएडा में स्काईवॉक से जुड़ जाएंगे ब्लू लाइन और एक्वा लाइन मेट्रो
नोएडा के सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशनों को जोड़ने वाला स्काईवॉक जल्द ही यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होने वाला है। ट्रैवलेटर की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि 15 जनवरी के बाद यह पूरी तरह संचालन में आ जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्काईवॉक दोनों स्टेशनों के बीच बिना नीचे उतरे सुगम आवागमन का विकल्प प्रदान करेगा।
UP Accident: रीवा से अयोध्या जा रही बोलेरो की ट्रैक्टर-ट्राला से भिड़ंत; तीन श्रद्धालुओं की मौत, आठ घायल
गुरुवार तड़के उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने जनजीवन को झकझोर दिया। अयोध्या दर्शन के लिए मध्यप्रदेश के रीवा से निकले श्रद्धालुओं की बोलेरो प्रयागराज हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राला से भिड़ गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हुए। बोलेरो में कुल 11 यात्री सवार थे। वहीं मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा मार्ग पर घने कोहरे के कारण एक ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और देखते ही देखते छह वाहन आपस में भिड़ गए।
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited
