उत्तर प्रदेश

हापुड़ में दिल थाम देने वाली घटना: व्यापारी को अचानक हार्ट अटैक, दोस्त की सूझबूझ से बची जान- पूरा ड्रामा CCTV में कैद

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कलक्टरगंज के व्यापारी राजीव कुमार की जान उनके साथी की तत्परता से बच गई। 55 वर्षीय राजीव को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे घर के बाहर गिर पड़े। उनके मित्र और कारोबारी साथी सोनू चुग ने बिना देर किए तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, देखिए वीडियो।

Image

सीपीआर देने की कोशिश करता दोस्त

Photo : Times Now Digital

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने यह साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में सही समय पर उठाया गया कदम किसी की जान बचा सकता है। हापुड़ के कलक्टरगंज में रहने वाले 55 वर्षीय व्यापारी राजीव कुमार को कथित तौर पर अचानक हार्ट अटैक आ गया, लेकिन उनके साथी व्यापारी की तत्परता के चलते उनकी जान बच गई। यह पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

गिरने पर दोस्त ने दी सीपीआर

मिली जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार अपने मित्र और कारोबारी साथी सोनू चुग के साथ किसी काम से बाहर गए थे। दोनों जब वापस लौटे और घर के दरवाजे पर पहुंचे, तभी जैसे ही राजीव ने कार से उतरकर कुछ कदम बढ़ाए, उन्हें कथित तौर पर अचानक दिल का दौरा पड़ा। वे लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर पड़े। यह दृश्य देखते ही सोनू चुग ने एक पल की भी देरी किए बिना तत्काल सीपीआर देना शुरू कर दिया।

सोनू की यह सूझबूझ और तुरंत उठाया कदम राजीव कुमार के लिए जीवनदायिनी साबित हुई। कुछ ही देर में परिजन भी मौके पर पहुंच गए और राजीव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।

(डिस्क्लेमर : वीडियो में दिखाए गए दृश्य संवेदनशील हो सकते हैं। वीडियो में दिखाए गए किसी भी कदम को मेडिकल सलाह के रूप में न लें।)

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article