उत्तर प्रदेश

क्या है कानपुर पुलिस का 'ऑपरेशन 500'? क्यों मची है इन यूट्यूबर्स और पत्रकारों में खलबली

नए साल से पहले कानपुर शहर को अपराधियों, भूमाफिया, वसूलीबाजों, दबंगों और फर्जी पत्रकारों-यूट्यूबर्स से मुक्त कराने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन 500' शुरू किया है।

Image

कानपुर पुलिस (फोटो-@kanpurnagarpol)

कानपुर : कानपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन महाकाल' की तर्ज पर 'ऑपरेशन 500' शुरू किया है, जिसका उद्देश्य नए साल से पहले शहर को अपराधियों, भूमाफिया, वसूलीबाजों, दबंगों और फर्जी पत्रकारों-यूट्यूबर्स से मुक्त करना है। इस विशेष अभियान का नेतृत्व कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के जॉइंट सीपी (क्राइम) आशुतोष कुमार कर रहे हैं। अभियान के तहत अगले 500 घंटे तक लगातार कार्रवाई की जाएगी, जिसमें सभी थाना क्षेत्रों में छापेमारी, सर्वे और पीड़ितों से प्रार्थना-पत्र लेने का कार्य शामिल है।

जॉइंट सीपी ने बताया कि असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों को धमकाने, वसूली करने और जमीन कब्जाने की कोशिशों के खिलाफ यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने हर थाने को अपने क्षेत्र में छानबीन करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें भूमाफिया, अवैध हथियार रखने वाले और फर्जी पत्रकारों की तलाश की जाएगी। पिछले कुछ महीनों में वसूली और धमकी की शिकायतें बढ़ी हैं, और पुलिस ने ठान लिया है कि 31 दिसंबर से पहले शहर में अपराध का भय खत्म किया जाएगा।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने इस अभियान का स्वागत किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की वसूली या धमकी की शिकायत बिना डर के दर्ज कराएं। ऑपरेशन 500 के तहत कई संदिग्धों की लिस्ट तैयार की जा चुकी है और बड़े स्तर पर छापेमारी की योजना बनाई जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article