शहर

नीला ड्रम नहीं इस बार यूपी के इस जिल में नीले ट्रंक में हुई खतरनाक वारदात, दो पत्नियों के पति का एक दूसरी शादीशुदा महिला से था अफेयर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2026, 11:18 AM IST

Jhansi Blue Trunk Case: पुलिस ने पीड़िता की पहचान प्रीति के रूप में की, जो 32 साल की महिला थी, जिसकी शादी हो चुकी थी और वह अपने पति के साथ रहती थी। जांचकर्ताओं ने बताया कि वह अक्सर एक किराए के घर में आरोपी राम सिंह के साथ रहने आया करती थी।

police (7)

नीला ड्रम नहीं इस बार यूपी के इस जिल में नीले ट्रंक में हुई खतरनाक वारदात (प्रतीकात्मक फोटो)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी पर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या करने, उसकी लाश को एक नीले ट्रंक में छिपाने और बाद में कोयले और लकड़ी से जलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने रविवार को बताया कि हत्या के लगभग एक हफ्ते बाद यह मामला सामने आया। एक लोडर ड्राइवर ने कुछ गड़बड़ महसूस की, जहां फिर पुलिस को कुछ गलत होने की जानकारी दी।

HT की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान राम सिंह (62) के रूप में हुई है, जिसकी दो पत्नियां हैं और उसने जिसे मारा उसका नाम प्रीति (32) है। वह प्रीति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। पुलिस का कहना है कि सिंह फिलहाल फरार है।

नीले ट्रंक के अंदर क्या था?

यह घटना शनिवार देर रात सामने आई, जब सिंह द्वारा एक ट्रंक को ठिकाने लगाने के लिए हायर किए गए एक लोडर ड्राइवर को शक हुआ और उसने पुलिस को अलर्ट किया। जब पुलिस झांसी के सिपरी बाजार इलाके में मौके पर पहुंची, तो उन्हें नीले ट्रंक के अंदर राख, कोयला और अधजली हड्डियां मिलीं। जब तक अधिकारी पहुंचे, आरोपी फरार हो चुका था।

दो पत्नियां, एक ही नाम और एक सीक्रेट रिश्ता

पुलिस ने पीड़िता की पहचान प्रीति के रूप में की, जो 32 साल की महिला थी, जिसकी शादी हो चुकी थी और वह अपने पति के साथ ITI इलाके के पास रहती थी। हालांकि, जांचकर्ताओं ने बताया कि वह अक्सर सिपरी बाजार पुलिस स्टेशन की सीमा में लेहर गांव में एक किराए के घर में सिंह के साथ रहने आया करती थी।

पुलिस के मुताबिक, सिंह ने प्रीति के लिए खास तौर पर किराए का कमरा लिया था, जहां फिर उसकी हत्या भी कर दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सिंह की दो पत्नियां हैं, दोनों का नाम गीता है। एक नंदनपुरा में रहती है, जबकि दूसरी शहर कोतवाली इलाके के पास रहती है। जांच के दौरान, सिंह की दूसरी पत्नी ने अपराध के बारे में अहम जानकारी दी।

सर्किल ऑफिसर (शहर) लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि सिंह ने पैसे को लेकर बार-बार झगड़े के बाद करीब एक हफ्ते पहले प्रीति की हत्या कर दी थी।

शव जलाया, बेटे की मदद का शक

पुलिस का आरोप है कि प्रीति की हत्या करने के बाद, सिंह ने उसके शव को एक बड़े नीले ट्रंक में रखा और कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल करके उसे जला दिया। CO गौतम ने बताया कि आरोपी के नाबालिग बेटे पर भी अपने पिता की शव को ठिकाने लगाने में मदद करने का शक है।

CO ने कहा, 'लाश पूरी तरह से राख हो गई थी, बस कुछ हड्डियां बची थीं। उसके बेटे पर भी पिता की लाश ठिकाने लगाने में मदद करने का शक है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और वह फरार है। उसे पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं।'

आगे की जांच के दौरान, पुलिस उस किराए के घर पर पहुंची जहां प्रीति रहती थी। कमरे के बाहर आंगन में एक चूल्हा मिला। जांच करने वालों को शक है कि हत्या के बाद लाश के कुछ हिस्सों को इसी चूल्हे पर जलाया गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article