उत्तर प्रदेश

Varanasi News: शादी के 15 साल बाद गर्भवती हुई महिला की अपने ही घर में धारदार हथियार से हत्या

बनारस के शिवपुर क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपमा उर्फ सीता की उनके घर में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। 15 साल बाद गर्भवती हुई सीता घर पर खाना बना रही थीं, तभी उन पर यह जानलेवा हमला किया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

Image

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की अपने ही घर में हत्या

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई। यहां एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, अनुपमा उर्फ सीता (45), की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर शिवपुर की है।

जिस समय अनुपमा उर्फ सीता की हत्या की गई, उस समय वह अपने घर में खाना बना रही थी। उनके उसके पति, शैलेश, दूध देने बाहर गए हुए थे। जब शैलेश वापस आए, तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सीता की हत्या के समय वह चार महीने की गर्भवती थी। उनकी शादी को 15 साल हो चुके थे, लेकिन उनका कोई बच्चे नहीं था। इतने वर्षों बाद उनके घर में खुशियां आने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही उनकी हत्या हो गई।

हाल ही में गर्भवती होने के बाद अनुपमा उर्फ सीता की हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस आस-पड़ोस के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

एक महिला की उसके घर में घुसकर इस तरह हत्या की घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है, और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article