यूटिलिटी

PM Surya Ghar Yojana: सोलर पैनल पर मोटी सब्सिडी, 300 यूनिट फ्री बिजली के साथ इतने सारे फायदे

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक सब्सिडी आधारित योजना है जिसका उद्देश्य है कि भारत के एक करोड़ से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएं। इस योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सोलर सिस्टम पर सब्सिडी प्रदान की जाती है।

Image

इस योजना में घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जाता है जो दिन के समय सूरज की रोशनी से बिजली बनाता है।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: देश में बढ़ती बिजली की कीमतों और ऊर्जा संकट के बीच सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम जनता के लिए राहत देने का काम कर रही है। इस योजना के तहत केंद्र सरकार घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए न केवल सीधी सब्सिडी दे रही है, बल्कि हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली का वादा भी कर रही है। जुलाई 2025 तक इस योजना के अंतर्गत लाखों लोग लाभ ले चुके हैं, और सरकार ने इसका लक्ष्य इस साल के लिए बढ़ाकर 1 करोड़ घरों तक कर दिया है। इस रिपोर्ट में जानिए-यह योजना क्या है, कैसे काम करती है, कैसे करें आवेदन, कितना मिलता है लाभ और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

योजना क्या है?

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक सब्सिडी आधारित योजना है जिसका उद्देश्य है कि भारत के एक करोड़ से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएं। इस योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और सोलर सिस्टम पर सब्सिडी प्रदान की जाती है। इससे लोग अपने घर पर बिजली खुद बना सकते हैं और बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं।

योजना कैसे काम करती है?

  • घर की छत पर सोलर पैनल लगाया जाता है जो दिन के समय सूरज की रोशनी से बिजली बनाता है।
  • यह बिजली घर की जरूरतों को पूरा करती है।
  • अगर उत्पादन जरूरत से ज्यादा हो, तो बची हुई बिजली बिजली ग्रिड (DISCOM) को भेजी जाती है।
  • "नेट मीटरिंग" के माध्यम से जितनी बिजली ग्रिड को दी गई और जितनी ली गई, उसका अंतर बिल में एडजस्ट हो जाता है।
  • हर महीने 300 यूनिट तक की खपत फ्री मिलती है (कुछ राज्यों में अतिरिक्त लाभ भी)।
  • सरकार सोलर सिस्टम लगाने पर सीधी सब्सिडी लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करती है।

कितना फायदा होता है?

  • 1KW सिस्टम औसतन 4 यूनिट प्रतिदिन बिजली बना सकता है।
  • 3KW का सोलर पैनल सिस्टम लगाने पर हर महीने लगभग 300-360 यूनिट बिजली बन सकती है।
  • इससे हर महीने ₹1000-₹2000 तक की बचत होती है (बिजली दर पर निर्भर)।

कितनी सब्सिडी देती है केंद्र सरकार

  • 1KW: ₹30,000
  • 2KW: ₹60,000
  • 3KW: ₹78,000

क्या है फायदा

  • 5-6 साल में लागत निकल आती है।
  • सोलर पैनल की उम्र: 20-25 साल।

4. आवेदन कैसे करें?

  • सरकारी पोर्टल: https://pmsuryaghar.gov.in
  • स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएं और "Apply for Rooftop Solar" विकल्प चुनें
  • स्टेप 2: राज्य, बिजली कंपनी (DISCOM), और कंज्यूमर नंबर भरें
  • स्टेप 3: KYC के लिए आधार कार्ड और बिजली बिल अपलोड करें
  • स्टेप 4: अपनी छत का फोटो या स्केच अपलोड करें
  • स्टेप 5: अप्रूवल के बाद लिस्टेड वेंडर से इंस्टॉलेशन कराएं
  • स्टेप 6: DISCOM द्वारा नेट मीटरिंग के बाद सब्सिडी जारी की जाएगी

जरूरी शर्तें और सावधानियां

  • योजना केवल घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मान्य है।
  • सिस्टम BIS सर्टिफाइड होना चाहिए और सरकार द्वारा अप्रूव्ड वेंडर से ही इंस्टॉलेशन कराना अनिवार्य है।
  • इंस्टॉलेशन के बाद DISCOM से अप्रूवल व नेट मीटर लगवाना अनिवार्य है।
  • सब्सिडी तभी मिलेगी जब पोर्टल से आवेदन किया गया हो और प्रोसेस पूरा हो।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना 2025 अपडेट्स

  • अब तक 70 लाख से ज्यादा घर इस योजना के तहत आवेदन कर चुके हैं।
  • सरकार ने योजना के बजट को बढ़ाया है ताकि 2026 तक 1 करोड़ घर कवर किए जा सकें।
  • कुछ राज्य (जैसे उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र) अतिरिक्त राज्य सब्सिडी भी दे रहे हैं।
  • मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है जिससे आवेदन और स्थिति ट्रैक की जा सके।

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana की पात्रता

  • योजना के लिए भारत के मूलनिवासी पात्र होंगे।
  • इस योजना में आवेदक कि उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग को प्राथमिकता।
  • यह योजना हर जाति के लोगों के लिए मान्य है।
  • आवेदक बैंक खाते से जुड़ा आधार कार्ड योजना में भाग लेने के लिए जरूरी है।

क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेगा

यदि कोई व्यक्ति PM Surya Ghar Muft Bilji Yojana का पात्र बनना चाहता है तो उसके पास निम्नलिखित जरूरी दस्तावेज होना अनिवार्य है:

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवासी प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • शपथ पत्र
  • इनकम का सर्टिफिकेट

योजना क्यों फायदेमंद है?

  • हर महीने फ्री बिजली
  • लंबे समय तक बिजली बिल से राहत
  • पर्यावरण के लिए स्वच्छ ऊर्जा
  • घर की संपत्ति में बढ़ोतरी
  • सरकारी सब्सिडी से कम लागत में इंस्टॉलेशन
Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article