यूटिलिटी

स्कूल जा रही बेटियों को सरकार देगी 2500 रुपए, इस राज्य के लोग ले सकते हैं फायदा

Aapki Beti Yojana: देश के नागरिकों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक आपकी बेटी योजना है। यह योजना स्कूल में पढ़ रही छात्राओं के लिए पेश की गई है। योजना के तहत छात्राओं को सालाना 2500 रुपए तक की आर्थिक मदद की जाती है।

Image

आपकी बेटी योजना (Photo: iStock)

Aapki Beti Yojana: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से देश के नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाई जाती हैं। कई बार यह योजनाएं समाज के किसी वर्ग विशेष के लिए चलाई जाती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक आपकी बेटी योजना (Aapki Beti Yojana) है। यह योजना फिलहाल राजस्थान सरकार की ओर से चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे सरकारी स्कूलों में अपनी पढ़ाई आगे जारी रख सकें। इस योजना के तहत राजस्थान सरकार की ओर से स्कूली छात्राओं को सालाना 2500 रुपए तक की राशि प्रदान की जाती है।

1 से 12 कक्षा की छात्राओं के लिए योजना

आपकी बेटी योजना (Aapki Beti Yojana) को राजस्थान सरकार के स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा लॉन्च किया गया था। योजना के तहत 1 से 12 कक्षा की छात्राओं को सालाना आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है। योजना के तहत 1 से 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को सालाना 2100 रुपए और 9-12 वीं कक्षा में पढ़ रही छात्राओं को 2500 रुपए दिए जाते हैं। योजना के तहत यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए परिवार के मुख्य सदस्य के जन आधार से जुड़े बैंक अकाउंट या सीधे छात्रा के ही बैंक अकाउंट में आती है।

कौन-सी छात्राओं को मिलेंगे पैसे

योजना के तहत आवेदन के लिए पात्रता भी तय की गई है-

  • आवेदक राजस्थान की मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक लड़की छात्रा होनी चाहिए।
  • आवेदक राजस्थान के किसी सरकारी स्कूल में पढ़ रही हो।
  • आवेदक कक्षा 1 से 12 तक पढ़ाई कर रही हो।
  • आवेदक के परिवार की आय गरीबी रेखा (BPL) के अंतर्गत होनी चाहिए।
  • आवेदक के एक या दोनों माता-पिता का निधन हो चुका हो।

योजना के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदक का पहचान प्रमाण (Identity Proof)
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र (Educational Certificates)
  • बीपीएल प्रमाण पत्र (BPL Certificate)
  • माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate of Parent(s))
  • परिवार के मुखिया या लड़की का जन आधार कार्ड (Jan Aadhaar Card)
  • जन आधार से लिंक्ड बैंक खाता पासबुक (Bank Account Passbook linked with Jan Aadhaar)

आवेदन की प्रक्रिया

योजना के लिए पात्र छात्राओं का आवेदन स्कूल प्रशासन शाला दर्पण पोर्टल के जरिए कर सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट पोर्टल https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/SD2/BSP/Home/HomePage.aspx पर फॉर्म 9 में आवेदक की सभी जानकारियों को भरना होगा। योजना के लिए जानकारियों को सबमिट करने से पहले यह बेहद जरूरी है कि छात्रा का जन आधार वेरिफाइड हो।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article