स्कैमर्स की पहुंच से बाहर होगा आपका Aadhaar, बस एक क्लिक में एक्टिवेट करें बायोमेट्रिक लॉक
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Feb 10, 2026, 02:35 PM IST
Aadhaar Biometric Lock: क्या आप जानते हैं Unique Identification Authority of India (UIDAI) की ओर से आधार कार्ड धारकों को आधार बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा दी जाती है। आधार बायोमेट्रिक लॉक फीचर आपकी पहचान को सुरक्षित रखने का एक प्रभावी तरीका है। यह सुविधा बायोमेट्रिक डेटा के गलत इस्तेमाल को रोकती है और डिजिटल लेनदेन व प्रमाणीकरण को अधिक सुरक्षित बनाती है।
Aadhaar Biometric Lock (Photo: iStock)
Aadhaar Biometric Lock: आधार भारतीय नागरिकों की डिजिटल पहचान का केंद्र बन चुका है, जिसका इस्तेमाल बैंक अकाउंट, पैन, म्यूचुअल फंड, EPF सब्सिडी जैसे कई फाइनेंशियल सिस्टम में होता है। यही वजह है कि बायोमेट्रिक सेफ्टी आधारधारकों के लिए और भी जरूरी बन जाती है। बहुत कम लोगों को जानकारी होगी कि Unique Identification Authority of India (UIDAI) की ओर से आधार कार्ड धारकों को आधार बायोमेट्रिक लॉक की सुविधा दी जाती है, जो उंगलियों के निशान और आईरिस (biometric authentication) के गलत या अनाधिकृत इस्तेमाल को रोकते हुए फ्रॉड के जोखिम को कम करता है।
बायोमेट्रिक लॉक कैसे काम करता है
बायोमेट्रिक लॉक फीचर आपके आधार से जुड़े फिंगरप्रिंट और आईरिस ऑथेंटिकेशन को डिसेबल कर देता है। जब बायोमेट्रिक लॉक ऑन रहता है, तब तक न तो कोई ट्रांजैक्शन हो सकता है और न ही कोई वेरिफिकेशन हो सकता है, जो केवल बायोमेट्रिक के आधार पर होता है। इसका मतलब यह है कि कोई भी व्यक्ति आपके आधार नंबर के साथ बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन इस्तेमाल नहीं कर सकता जब तक आप इसे अनलॉक न करें।
फ्रॉड का जोखिम कैसे होगा कम
यह फीचर विशेष रूप से Aadhaar Enabled Payment System (AePS)के लिए महत्वपूर्ण है, जहां बायोमेट्रिक के आधार पर बैंक खाते से निकासी या भुगतान हो सकता है। बायोमेट्रिक लॉक लगाने से यह सुनिश्चित होता है कि बायोमेट्रिक आधारित लेनदेन केवल आपकी अनुमति से ही हो, जिससे फ्रॉड का जोखिम काफी कम हो जाता है।
कैसे करें बायोमेट्रिक लॉक
- सबसे पहले https://uidai.gov.in/ की ऑफिशियल वेबसाइट पर आना होगा।
- अब लैंग्वेज में इंग्लिश या हिंदी को सेलेक्ट करना होगा।
- अब Aadhaar Services में Lock/Unlock Biometrics पर टैप करना होगा।
- Biometrics लॉक के लिए आपको अपना अकाउंट लॉग-इन करना होगा।
- अकाउंट लॉग-इन के लिए आधार नंबर और कैप्चा एंटर कर ओटीपी एंटर करना होगा।
- लॉग-इन के बाद Lock/Unlock Biometrics पर टैप करना होगा।
- अगले पेज पर Lock your biometrics को लेकर दी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- अब नेक्स्ट पर टैप करना होगा, जहां चेक बॉक्स पर क्लिक कर कर सकत हैं।
- इसके बाद Your biometrics have been locked successfully का मैसेज स्क्रीन पर आ जाता है।
टेम्पररी अनलॉक की सुविधा
अगर किसी खास सेवा के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी हो तो आप इसे ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिये अस्थायी रूप से अनलॉक कर सकते हैं। यह अनलॉक केवल थोड़े समय के लिए ही होता है, उसके बाद सिस्टम खुद से फिर से लॉक हो जाता है।
बायोमेट्रिक लॉक से सावधानी
UIDAI यह भी सुझाव देता है कि आधार कार्ड होल्डर अपनी ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री नियमित रूप से चेक करें ताकि किसी भी संदेह की गतिविधि का जल्दी पता चल सके।
