IRCTC Special Package: यदि आप भगवान भोले (Lord Shiva) के भक्त हैं और घूमने फिरने के शौकीन हैं तो भारतीय रेलवे (IRCTC) आपके लिए चार ज्योतिर्लिगों (Jyotirlinga) के दर्शन को लेकर एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज की खास बात ये है कि इसे आप ईएमआई में भी चुकता कर सकते हैं। 04 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन का शुभारंभ 15 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ‘स्वदेश दर्शन ट्रेन’ (Swadesh Train) के माध्यम से हो रहा है। यदि आप भी इस विशेष पैकेज का लाभ लेना चाहते हैं तो आज ही बुकिंग करा सकते हैं।
आईआरसीटी ने ट्वीट करते हुए बताया, ' 04 ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा ट्रेन का दिनांक 15.10.2022 से 22.10.2022 से शुभारंभ. 07 रात्रि एवं 08 दिन का पैकेज मूल्य मा़त्र 15,150/- रूपये है। यात्री सुविधा हेतु बैंक द्वारा ई.एम. आई. सुविधा मात्र रू 536/- प्रति माह में उपलब्ध। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिये सम्पर्क करें https://bit.ly/3MfaUP1 से ऑनलाइन भी बुकिंग करा सकते है।'
कहां-कहां के होंगे दर्शन
इस पैकेज के लिए आप 14 अक्टूबर तक रिजर्वेशन करा सकते हैं और 15 अक्टूबर से आप ट्रेप के लिए निकल सकते हैं। पैकेज में चार ज्योतिर्लिंगों- ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ और नागेश्वर के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा द्वारिकाधीश मंदिर, शिवराजपुर बीच के भी दर्शन होंगे। वहीं इस दौरान जिस स्टेशन से आप ट्रेन ले सकते हैं उनमें गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, झांसी तथा लखनऊ स्टेशन हैं जहां से यह स्वदेश ट्रेन निकलेगी।
क्या मिलेंगी सुविधाएं
यह पैकेज प्रति व्यक्ति 15150 रुपये का है। यात्रा के दौरान आपको नाश्ता (Breakfast), दोपहर का भोजन (Lunch) और रात्रिभोजन (Dinner) मिलेगा। इसके अलावा बस की भी सुविधा मिलेगा और रात में ठहरने के लिए लिए धर्मशाला का इंतजाम होगा। ट्रेन चलने के दूसरे दिन यानि 16 अक्टूबर को उज्जैन पहुंचेगी जहां धर्मशाला में आपके रहने खाने का इंतजाम होगा। 17 अक्टूबर को ओंकारेश्वर के लिए रवान होगा जहां धर्मशाला में स्नान-ध्यान के बाद नाश्ता मिलेगा और फिर दर्शन करने के बाद आप इसी दिन सोमनाथ के लिए रवाना हो जाएंगे। 18 अक्टूबर को सोमनाथ पहुंचकर यहां भी धर्मशाला में हल्का विश्राम होगा तथा सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। इसी दिन दोपहर का भोजन करने के बाद आप द्वारिका के लिए रवान होंगे और 19 अक्टूबर को द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। रात्रि विश्राम यहीं धर्मशाला में होगा। 20 तारीख को आप स्टेशन पर लौटेंगे और घर वापसी होगी।अगर आपको इस पैकेज से संबंधित किसी तरह की और जानकारी चाहिए तो आप IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं या फिर 8287930902/ 8287930908 / 8287930909 मोबाइल नंबर कॉल कर विस्तार से जानकारी ले सकते हैं।
