2026 में फिट रहेंगे ये बिजनेस, शुरू करने के साथ ही होने लगेगी बंपर कमाई
- Authored by: शिवानी कोटनाला
- Updated Jan 21, 2026, 12:46 PM IST
Top Business Ideas: 2026 के साथ एक नए साल की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप भी एक नए साल के साथ एक नया बिजनेस शुरू करने का विचार बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। हम आपको कुछ बेहतरीन बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिन्हें घर से ही शुरू किया जा सकता है।
Top Business Ideas (Photo : iStock)
Top Business Ideas: डिजिटल टेक्नोलॉजी के इस युग में तेजी से बदलती उपभोक्ता जरूरतों ने कमाई के कई तरीकों को जन्म दे दिया है। अब नौकरी के अलावा भी कमाई करने के कई विकल्प मौजूद हैं। 2026 में नौकरी के अलावा, अतिरिक्त कमाई के बारे में सोच रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित हो सकती है। आपको पांच ऐसे बिजनेस आइडिया बता रहे हैं, जिनसे मोटी कमाई की जा सकती है।
ऑनलाइन कंटेंट क्रिएशन
अगर आपकी लिखने, बोलने या वीडियो बनाने में रुचि है तो यूट्यूब चैनल, ब्लॉग या इंस्टाग्राम पेज शुरू कर सकते हैं। आप अपनी रुचि से अच्छी कमाई कर सकते हैं। यह कमाई ऐड्स, ब्रांड प्रमोशन और एफिलिएट मार्केटिंग से होती है। ब्रांड डील, स्पॉन्सरशिप और एफिलिएट मार्केटिंग के जरिए हर महीना 10 हजार रुपए से 1 लाख रुपए तक की कमाई की जा सकती है।
रीसेलिंग बिजनेस
बिना स्टॉक रखे आप ऑनलाइन रीसेलिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कपड़े, किचन आइटम या एक्सेसरीज बेचने का काम कर सकते हैं। यह एक ऐसा बिजनेस मॉडल है जिसमें आप किसी निर्माता या थोक विक्रेता से प्रोडक्ट खरीदते हैं और उसे थोड़ी बढ़ी हुई कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। इसमें खुद का प्रोडक्शन या इन्वेंट्री बनाने की जरूरत नहीं होती। इसलिए इसे शुरू करना भी आसान है। रीसेलिंग बिजनेस से घर बैठे हर महीने 30 हजार रुपए तक की कमाई की जा सकती है।
होम बेस्ड फूड बिजनेस
खाना बनाना पसंद है तो अपनी रुचि को आय का जरिया भी बना सकते हैं। होम बेस्ड फूड बिजनेस वह बिजनेस है जिसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं, जिसमें आप खाना बनाकर बेचते हैं। इसमें रेस्टोरेंट, कैटरिंग या बड़े किचन की जरूरत नहीं होती। घर से लड्डू, बर्फी, नमकीन, कुकीज और केक बना सकते हैं। इसके अलावा, पकोड़े, समोसे, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज जैसे फास्ट फूड और स्नैक आइटम्स भी बना सकते हैं। घर से टिफिन सर्विस भी शुरू कर सकते हैं।इस बिजनेस से हर महीने 15-20 हजार रुपए की कमाई की जा सकती है।
ऑनलाइन ट्यूशन या कोचिंग
आपको किसी सब्जेक्ट की अच्छी नॉलेज है तो अपनी नॉलेज को भी आय का जरिया बना सकते हैं। आप ऑनलाइन क्लासेस ले सकते हैं। यह काम आप अपने घर से ही कर सकते हैं। ज़ूम या गूगल मीट जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए आप दूसरों को पढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल लैपटॉप या कंप्यूटर और इंटनेट की जरूरत भर होती है। ऑनलाइन ट्यूशन या कोचिंग से आप हर महीने 20 से 25 हजार रुपए की कमाई कर सकते हैं।
मोबाइल रिपेयर और सर्विस
आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। ऐसे में आपके लिए मोबाइल रिपेयर और सर्विस एक अच्छा बिजनेस आइडिया साबित हो सकता है। मोबाइल रिपेयर बिजनेस में आप मोबाइल फोन की खराबी जैसे स्क्रीन ब्रेक, बैटरी बदलना, सॉफ्टवेयर अपडेट, हार्डवेयर रिप्लेसमेंट, चार्जिंग पोर्ट या कैमरा रिपेयर आदि की सर्विस देते हैं। थोड़ी ट्रेनिंग और कम लागत में यह काम शुरू किया जा सकता है। इस सर्विस के साथ आप 15-25 हजार रुपए की मंथली कमाई कर सकते हैं।