Summer Business Ideas: सर्दी खत्म होने के साथ ही अगले महीने की शुरुआत में ही होली का त्योहार है। होली यानी गर्मियों की शुरुआत हो जाना। गर्मी का मौसम सिर्फ तापमान ही नहीं बढ़ाता, बल्कि कमाई के कई नए अवसर भी लेकर आता है। अगर आप भी नया कुछ छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। सही प्लानिंग और कम निवेश के साथ आप ऐसे मौसमी बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिनकी मांग गर्मियों में तेजी से बढ़ जाती है। इस आर्टिकल में आपको गर्मी के सीजन में शुरू किए जा सकने वाले 5 फायदे वाले बिजनेस आइडिया दे रहे हैं, जिनसे अच्छी कमाई की जा सकती है-
ठंडे पेय और जूस सेंटर
गर्मियों में लोगों को ठंडे पेय, नींबू पानी, शेक और फ्रेश जूस की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आप मौसमी फलों जैसे तरबूज, खरबूजा और आम से जूस या शेक बनाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कम निवेश में ठेला या छोटी दुकान से शुरुआत की जा सकती है।
आइसक्रीम और कुल्फी पार्लर
गर्मी के मौसम में आइसक्रीम, कुल्फी और फ्रोजन डेजर्ट की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। आप किसी ब्रांड की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं या लोकल स्तर पर खुद का छोटा पार्लर शुरू कर सकते हैं। सही लोकेशन जैसे बाजार, स्कूल या पार्क के पास बिक्री ज्यादा होती है।
एयर कूलर और एसी सर्विसिंग
जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, लोग अपने कूलर और एसी की मरम्मत या सर्विसिंग करवाते हैं। अगर आपको तकनीकी जानकारी है या आप किसी तकनीशियन को साथ जुड़ सकते हैं तो यह कमाई वाला बिजनेस साबित हो सकता है। इस काम में मुनाफा मार्जिन भी अच्छा होता है।
ठंडे पानी और बर्फ सप्लाई
छोटे दुकानदारों, इवेंट आयोजकों और शादी समारोहों में बर्फ और ठंडे पानी की भारी मांग रहती है। आप बर्फ की सप्लाई या मिनरल वाटर की होम डिलीवरी का काम शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस खासकर शहरी इलाकों में अच्छा चलता है।
समर कैम्प और बच्चों की एक्टिविटी क्लास
स्कूल की छुट्टियों में बच्चों के लिए समर कैम्प, डांस क्लास, आर्ट क्लास या स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर की मांग बढ़ जाती है। अगर आपके पास किसी विशेष कला या खेल की जानकारी है, तो आप घर या किराए की जगह से यह काम शुरू कर सकते हैं।
