ऑटो न्यूज़

Mahindra XUV 3XO Booking: SUV ने की जबरदस्त एंट्री, एक घंटे में ही बुक हुई 50,000 कारें

हाल ही में महिंद्रा ने अपनी नई SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था। कार के शानदार फीचर्स की बदौलत लोग बेसब्री से इस कार की बुकिंग की शुरुआत होने का इंतजार कर रहे थे। लोगों की बेसब्री का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बुकिंग की शुरुआत होने के मात्र 60 मिनटों के भीतर ही 50,000 लोग कार को बुक कर चुके थे।

Image

SUV ने की जबरदस्त एंट्री, एक घंटे में ही बुक हुई 50,000 कारें

Photo : Times Now Digital

Mahindra XUV 3XO Booking: अप्रैल के अंत में महिंद्रा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV, XUV 3XO को लॉन्च किया था। कार के शानदार फीचर्स की बदौलत लोग ऐसा आकर्षित हुए कि बेसब्री से इसकी बुकिंग (Mahindra XUV 3XO Booking) की शुरुआत होने का इंतजार करने लगे। अब हाल ही में महिंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुकिंग की शुरुआत होने के मात्र 10 मिनटों के भीतर ही 27,000 लोग इस कार को बुक कर चुके थे। इतना ही नहीं महिंद्रा ने यह भी बताया है कि बुकिंग ओपन होने के मात्र 60 मिनटों यानी 1 घंटे के भीतर ही कार को 50,000 लोग बुक कर चुके थे। आपको बता दें कि महिंद्रा XUV 3XO को बुक करने के लिए 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट रखा गया है।

कब शुरू होगी डिलीवरी?

इस उपलब्धि के साथ ही महिंद्रा ने यह जानकारी भी दी है कि 26 मई से XUV 3XO की डिलीवरी शुरू कर दी जायेगी। कंपनी ने यह भी बताया कि XUV 3XO की 10,000 यूनिट्स बनाई जा चुकी हैं। महिंद्रा हर महीने 9000 XUV 3XO बनाएगी। आपको बता दें कि XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 15.49 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। कार को कुल 9 वेरिएंट में पेश किया गया है।

क्यों दीवाने हो रहे लोग?

XUV 3XO महिंद्रा की एंट्री लेवल SUV है। महिंद्रा XUV 3XO में आपको 110 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाला 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 130 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाले एमस्टेलियन T-GDi पेट्रोल इंजन और 115 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाले 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। साथ ही कार में आपको C शेप वाली नई DRL, C शेप वाली टेललाइट और 17 इंच के एलॉय टायर भी देखने को मिलते हैं। XUV 3XO में डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और कारप्ले, एलेक्सा इंटीग्रेशन, 7-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं। इन्हीं फीचर्स को देखते हुए लोग इस SUV के दीवाने हो रहे हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article