Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई SUV, XUV 3XO को लॉन्च किया था। इस कार के लॉन्च होने के बाद से ही लोग इसकी बुकिंग्स की शुरुआत होने का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार कंपनी ने लोगों की ये ख्वाहिश भी पूरी कर ही दी और XUV 3XO की आधिकारिक बुकिंग (Mahindra XUV 3XO Booking) की शुरुआत हो चुकी है। 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ आप कार को बुक कर सकते हैं। कार की डिलीवरी 26 मई से शुरू हो जाएगी। महिंद्रा XUV 3XO को पिछले महीने ही 7.49 लाख की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय मार्केट में पेश किया गया था और भारत में यह कार कुल 9 वेरिएंट में उपलब्ध है।
XUV 3XO का दमदार इंजन
महिंद्रा XUV 3XO में आपको 110 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाला 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 130 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाले एमस्टेलियन T-GDi पेट्रोल इंजन और 115 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाले 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही कार में आपको C शेप वाली नई DRL, C शेप वाली टेललाइट और 17 इंच के एलॉय टायर भी देखने को मिलते हैं।
कार के अन्य खास फीचर्स
महिंद्रा XUV 3XO में आपको 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसके साथ ही एसयूवी के बूट स्पेस को भी 257 लीटर से बढ़ाकर 295 लीटर कर दिया गया है। यहां डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और कारप्ले, एलेक्सा इंटीग्रेशन, 7-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं।
