यूटिलिटी

Shah Rukh Khan Jawan Movie Tickets Booking: रिलीज हुई शाहरुख खान की जवान, डायरेक्ट लिंक से ऐसे बुक करें टिकट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Sep 7, 2023, 08:41 AM IST

Shah Rukh Khan Starrer Jawan Movie Tickets Booking (जवान टिकट बुकिंग) : शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई हैं। यह फिल्म जन्माष्टमी की छुट्टी (Janmashtami Holiday) के दिन रिलीज हुई है। अगर आप जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा उठाने चाहते हैं तो जवान देख सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं जवान मूवी की टिकट बुक करने का तरीका, जिससे आपका समय बचेगा।

Image

Shah Rukh Khan Starrer Jawan Movie Tickets Booking

Shah Rukh Khan Starrer Jawan Movie Tickets Booking, How to book Jawan tickets online: लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म जवान सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई हैं। यह फिल्म जन्माष्टमी की छुट्टी (Janmashtami Holiday) के दिन रिलीज हुई है। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख मुख्य भूमिका में हैं और इस बार वह नयनतारा और विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी एक स्पेशल कैमियों में हैं। फिल्म में शाहरुख खान का अलग अवतार देखने को मिल रहा है। जवान हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ हुई है।

इसमें शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति के अलावा सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू और रिद्धि डोगरा ने भी अहम रोल प्ले किया है। जवान की एडवांस बुकिंग (Jawan Advance Booking) को बंपर रेस्पांस मिला है। अगर आप जन्माष्टमी की छुट्टी का फायदा उठाने चाहते हैं तो जवान देख सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं जवान मूवी की टिकट बुक करने का तरीका, जिससे आपका समय बचेगी।

How to Book Shah Rukh Khan Starrer Jawan Ticket

BookMyShow के माध्यम से बहुत ही आसानी से मूवी टिकट बुक की जा सकती है। यहाँ हम आपको बुक माई शो से मूवी टिकट बुक करने की प्रक्रिया कुछ आसान से स्टेप्स के माध्यम से बताने जा रहें है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से मूवी टिकट बुक कर सकते है। जानिये नीचे दी गयी प्रक्रिया को पढ़कर –

  • सबसे पहले BookMyShow मोबाइल एप्प या वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर सर्च बार में अपने शहर का नाम टाइप करके सर्च करें।
  • अब आपको अपने शहर के नाम पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको जो भी मूवी देखनी है वह मूवी सेलेक्ट करें।
  • मूवी सेलेक्ट करने के बाद आपको दिन और समय भी चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको जितनी भी सीट बुक करनी है आपको सीट का चयन करना होगा।
  • सीट चुनने के बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी।
  • इस प्रकार आपकी BookMyShow मूवी टिकट बुक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाती है।

सोशल मीडिया पर जवान की काफी तारीफ हो रही है। शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर डांस करता देख लोग खुद भी डांस करने लग रहे हैं। थिएटर से लोगों के डांस करने के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article