यूटिलिटी

SBI के मुकाबले FD पर कहां मिल रहा सबसे अधिक ब्याज, कितना रिटर्न दे रहे हैं HDFC और ICICI बैंक?

SBI vs HDFC vs ICICI Bank FD Rates: इन सभी बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिए जा रहे ब्याज की तुलना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की FD की दरों से की गई है। भारतीय स्टेट बैंक ने अक्टूबर महीने में फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Image

SBI, SBI FD, HDFC, Fixed Deposits, सेविंग,

Photo : iStock

SBI vs HDFC vs ICICI Bank FD Rates: अक्टूबर महीने में HDFC Bank, ICICI Bank, और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत कई बड़े बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों (FD Interest Rate) में बदलाव किया है। इन सभी बैंकों द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर दिए जा रहे ब्याज की तुलना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की FD की दरों से की गई है। भारतीय स्टेट बैंक ने अक्टूबर महीने में फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बैंक ने आखिरी बार 15 फरवरी, 2023 को FD की दरों में बदलाव किया था।

स्टेट बैंक एफडी

SBI सामान्य नागरिकों के लिए 3 फीसदी से लेकर 7.10 फीसगी के बीच ब्याज ऑफर कर रहा है। SBI की वेबसाइट के अनुसार, 7.10% की ब्याज दर पर 400 दिनों की अमृत कलश स्पेशल स्कीम पर मिल रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों 7.60% की ब्याज दर इस FD स्कीम पर बैंक ऑफर कर रहा है। यह योजना 31 दिसंबर, 2023 तक वैध रहेगी।

ICICI Bank

आईसीआईसीआई बैंक नियमित नागरिकों के लिए 3 फीसदी से 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 3.50 फीसदी से 7.60 फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। 15 महीने से 2 साल से कम की अवधि पर 7.60 की उच्चतम ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है। ये दरें 16 अक्टूबर 2023 से लागू हैं।

HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक 35 महीनों की 7.15 फीसदी और 55 महीनों के लिए 7.20 फीसजी की ब्याज दरों के साथ दो नई स्पेशल FD स्कीम पेश करता है। वरिष्ठ लोगों को अतिरिक्त 50 बेसिस प्वाइंट का ब्याज मिलेगा। बैंक 15 महीने से 18 साल के बीच मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 7.10 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। नई दरें 1 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी हैं।

एचडीएफसी बैंक 3 फीसदी से 7.20 फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा FD पर आम जनता के लिए 7.25 प्रतिशत तक की ब्याज दर ऑफर करता है। वरिष्ठ नागरिक FD पर 7.75 प्रतिशत तक ब्याज हासिल कर सकते हैं। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, FD पर नई ब्याज दरें 9 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article