यूटिलिटी

Rozgar Mela : 71000 लोगों को और मिली जॉब, PM Modi ने बांटे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रोजगार मेले में करीब 71 हजार और लोगों को बांटे नियुक्ति पत्र बांटे। ये 71000 युवा नये नियुक्त किए गए कर्मचारी हैं। आज का रोजगार मेला 45 जगहों पर आयोजित हुआ।

Image

पीएम मोदी ने बांटे 71000 नियुक्ति पत्र

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. 71 हजार युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
  2. पीएम मोदी ने दी युवाओं को बड़ी सौगात
  3. रोजगार मेले में दिए नियुक्ति पत्र

PM Modi Distributed 71000 Appointment Letter : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज रोजगार मेले (Rojgar Mela) में करीब 71 हजार और लोगों को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे। ये 71000 युवा नये नियुक्त हुए कर्मचारी हैं। बता दें कि इन युवाओं की नियुक्ति केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी की गई है।

45 जगहों पर लगेगा रोजगार मेला

आज का रोजगार मेला देश भर में 45 लोकेशन पर आयोजित किया गया। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी जिन विभागों में अपनी सेवाएं देंगे, उनमें डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक-सह-टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट, जूनियर लेखा क्लर्क, ट्रैक मेंटेनर, सहायक अनुभाग अधिकारी और लोअर डिवीजन क्लर्क शामिल हैं।

इन विभागों में भी मिली हैं नौकरी

  • सब डिवीजनल ऑफिसर
  • नर्सिंग अधिकारी
  • फायरमैन
  • कांस्टेबल
  • हेड कांस्टेबल
  • प्रधानाचार्य
  • प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक
  • सहायक रजिस्ट्रार
  • सहायक प्रोफेसर
विकसित भारत की तैयारी

आज रोजगार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 9 साल पहले आज के ही दिन लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे। तब पूरा देश उत्साह, उमंग और विश्वास से झूम उठा था। सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ कदम बढ़ाने वाला भारत, आज विकसित भारत बनने के लिए प्रयास कर रहा है।

पीएम ने कहा कि इन 9 वर्षों में रोजगार की नई संभावनाओं को केंद्र में रखकर सरकार की नीतियां तैयार हुई हैं।

जानिए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

  • विकसित भारत बनने के लिए देश कर रहा प्रयास
  • रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखकर सरकार की नीतियां हुईं तैयार
  • सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने से रिजल्ट तक पूरी प्रोसेस ऑनलाइन
  • ग्रुप सी एंड डी पदों के लिए इंटरव्यू खत्म, जिससे भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की संभावनाएं खत्म
  • सरकार की हर योजना, हर नीति युवाओं के लिए ला रही रोजगार के नए अवसर
  • 9 सालों में सरकार ने पूंजीगत व्यय पर 34 लाख करोड़ खर्च किए

सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करना हुआ आसान

पीएम मोदी संबोधन में कहा कि पहले सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना मुश्किल होता था। फॉर्म लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता था। अब सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने से रिजल्ट तक पूरी प्रोसेस ऑनलाइन है। ग्रुप सी एंड डी पदों के लिए अब किसी साक्षात्कार की आवश्यकता नहीं है। इससे भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद की संभावनाएं खत्म हो गई हैं।

कैपिटल एक्सपेंडिचर पर 34 लाख करोड़ खर्च

पीएम नरेंद्र मोदी ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भारत सरकार की हर योजना, हर नीति युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है। पिछले 9 सालों में भारत सरकार ने पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) पर करीब 34 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article