यूटिलिटी

रेलवे ने दी बड़ी राहत, काउंटर टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले

Counter Ticket Cancellation Rule 2026: भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। खासतौर पर काउंटर से टिकट कैंसिल कराने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है।

Image

रेलवे ने दी बड़ी राहत, काउंटर टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले

यदि आप भी अक्सर ट्रेन से से सफर करते हैं और कई बार टिकट भी कैंसिल कराते हैं तो आपके लिए बहुत ही जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। खासतौर पर काउंटर से टिकट कैंसिल कराने के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव पिछले हफ्ते ही हुआ है लेकिन 1 अप्रैल 2026 से इन्हें लागू किया जा रहा है। ऐसे में आपके लिए नए नियमों का जानना बहुत जरूरी है।

काउंटर टिकट कैंसिलेशन में राहत

रेलवे ने काउंटर टिकट कैंसिलेशन को और आसान बना दिया है। पहले यात्रियों को टिकट उसी स्टेशन पर कैंसिल कराना पड़ता था, जहां से यात्रा समाप्त होती थी। अब यात्री किसी भी स्टेशन के काउंटर से टिकट कैंसिल करा सकते हैं।

अलग-अलग समय पर कैंसिलेशन पर रिफंड

नए नियमों के तहत अब कैंसिलेशन समय के हिसाब से रिफंड तय किया गया है। यदि आप 24 घंटे से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपको किराए का 50% वापस मिलेगा, जो न्यूनतम चार्ज के अधीन होगा। वहीं 72 घंटे से 24 घंटे पहले कैंसिलेशन करने पर 25% किराया रिफंड किया जाएगा।

अगर टिकट 72 घंटे से पहले कैंसिल किया जाता है, तो अधिकतम यानी करीब 75% तक रिफंड मिलेगा, जिसमें केवल न्यूनतम फ्लैट कैंसिलेशन चार्ज कटेगा। सबसे जरूरी बात यह है कि यदि आप प्रस्थान से 8 घंटे से कम समय पहले कन्फर्म टिकट कैंसिल करता है, तो उसे कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

ई-टिकट पर TDR की जरूरत खत्म

ई-टिकट के मामले में अब Ticket Deposit Receipt (TDR) की प्रक्रिया पूरी तरह खत्म कर दी गई है। अब यात्रियों को कोई अलग से आवेदन नहीं करना होगा और रिफंड अपने आप मिल जाएगा।

तत्काल बुकिंग सिस्टम में सख्ती

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि तत्काल टिकट बुकिंग में गड़बड़ी रोकने के लिए नए कदम उठाए गए हैं। अब आधार आधारित OTP सिस्टम लागू किया गया है, पहले 30 मिनट तक बुकिंग पर कुछ प्रतिबंध रहेगा और फर्जी यूजर्स को रोकने के लिए एंटी-बॉट सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा 3 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध यूजर आईडी बंद कर दी गई हैं।

चार्ट तैयार होने का समय बदला

रेलवे ने चार्ट बनाने के समय में भी बदलाव किया है। अब चार्ट 4 घंटे पहले की बजाय 9 से 18 घंटे पहले तैयार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक योजना बनाने का पर्याप्त समय मिल सके।

ट्रैवल क्लास अपग्रेडेशन में सुविधा

अब काउंटर टिकट वाले यात्री ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक अपनी यात्रा श्रेणी अपग्रेड कर सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल चार्ट बनने से पहले तक ही उपलब्ध थी।

बोर्डिंग स्टेशन बदलना हुआ आसान

यात्री अब ट्रेन के निर्धारित समय से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। पहले यह बदलाव केवल चार्ट तैयार होने से पहले ही संभव था। यह सुविधा खासकर बड़े शहरों के यात्रियों के लिए काफी उपयोगी होगी। रेलवे मंत्रालय के अनुसार, ये सभी नए नियम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article