PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देशभर के करोड़ों किसानों को मिलता है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, जो तीन किस्तों में (2,000-2,000 रुपये) उनके अकाउंट में सीधे ट्रांसफर होती है। अब सभी किसानों को 20वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन कुछ किसानों की किस्त अटक भी सकती है। आइए जानें, किन कारणों से आपकी किस्त रुक सकती है।
20वीं किस्त कब आ सकती है?
सरकार हर 4 महीने में एक किस्त जारी करती है। पिछली 18वीं किस्त अक्टूबर में और 19वीं किस्त फरवरी में आई थी। इसी पैटर्न के हिसाब से 20वीं किस्त जून में आ सकती है। हालांकि, आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी बाकी है।
किस किसानों की अटक सकती है 20वीं किस्त?
1. ई-केवाईसी नहीं कराने पर
अगर आपने अभी तक अपना ई-केवाईसी पूरा नहीं कराया है, तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी CSC सेंटर या आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा लेना चाहिए।
2. भू-सत्यापन न कराने पर
भू-सत्यापन (भूमि का सत्यापन) यानी जमीन के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन बेहद जरूरी है। जिन किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उनकी किस्त अटक सकती है।
3. आधार-बैंक अकाउंट लिंक न होने पर
अगर आपका आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है, तो भी आपकी किस्त रुक सकती है। यदि आप इससे बचना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अपने बैंक जाकर यह काम पूरा करें ताकि आपको समय पर पैसा मिल सके।
