Sachet app: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें एपिसोड के दौरान लोगों से ‘सचेत’ मोबाइल ऐप का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह ऐप राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा लॉन्च किया गया है और प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए समय रहते अलर्ट करता है। इसे 12 भारतीय भाषाओं में संचालित किया जा सकता है ताकि लोग सुरक्षित तरीके से बच निकलें।
‘सचेत’ ऐप क्या है?
‘सचेत’ ऐप रियल-टाइम जियोटैग्ड प्रारंभिक चेतावनी अलर्ट (Warning alerts) प्रदान करता है ताकि लोगों को आपदा की जानकारी पहले से मिल सके। इसके अलावा, यह ऐप भारतीय मौसम विभाग (IMD) से दैनिक मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान भी उपलब्ध कराता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने में सबसे महत्वपूर्ण है आपकी सतर्कता। अब इस सतर्कता में आपके मोबाइल पर एक विशेष ऐप मदद कर सकता है। यह ऐप किसी भी प्राकृतिक आपदा में फंसने से आपको बचा सकता है और इसका नाम है 'सचेत'। उन्होंने आगे बताया कि यह ऐप ‘CAP’ (कॉमन अलर्ट्स बेस्ड प्रोटोकॉल) फॉर्मूले का उपयोग कर विभिन्न आपदाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है।
'सचेत' ऐप की खासियत
उपयोगकर्ता न केवल अपने वर्तमान स्थान बल्कि देश के किसी भी राज्य या जिले के लिए अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। यानी आप अंग्रेजी के अलावा हिन्दी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया जैसी 12 प्रमुख भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसमें ट्रांसलेशन और रीड-आउट फीचर यानी अनुवाद और पढ़ने की सुविधा भी है। आपदा के समय क्या करें और क्या न करें, हेल्पलाइन नंबर, सैटेलाइट रिसीवर कनेक्टिविटी जैसी कई जरूरी जानकारियां ऐप में उपलब्ध हैं।

Sachet app (Image-Play Store)
कैसे डाउनलोड करें ऐप
- आप अपने फोन पर Sachet ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। Sachet ऐप प्राप्त करना बहुत आसान है।
- Android यूजर्स इसे सीधे Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
- iPhone यूजर्स इसे Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे काम करता है 'Sachet' ऐप
- 'Sachet' ऐप आपके स्मार्टफोन के GPS लोकेशन का उपयोग करके जियो-टार्गेटेड अलर्ट भेजता है।
- यह आपकी करेंट लोकेशन के अनुसार मौसम के पैटर्न, हवा की गति, वर्षा और तापमान को लगातार ट्रैक करता है।
- यदि आपके क्षेत्र में किसी भी आपदा के चेतावनी संकेत मिलते हैं, तो ऐप तुरंत आपको एक नोटिफिकेशन भेजता है, जिससे आपको समय रहते सावधानी बरतने का मौका मिल जाता है।
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी अलर्ट अधिकृत सरकारी सोर्स के माध्यम से भेजे जाते हैं, जिससे जानकारी प्रामाणिक और भरोसेमंद रहती है।
- यूजर्स प्रत्येक चेतावनी की जानकारी भी देख सकते हैं, जैसे उसका प्रभाव और गंभीरता, प्रभावित होने वाला क्षेत्र, क्या करना है और क्या नहीं करना है, आपातकालीन कंट्रोल रूम आदि।
