देश

'ना सोशल मीडिया ट्रायल, ना बयानों की जंग', गौरव भाटिया ने CJP पर ठोका 2 करोड़ का मानहानि केस; कोर्ट में कल होगी सुनवाई

Gaurav Bhatia: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके तीन नेताओं के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में 2 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है। भाटिया का आरोप है कि उनके नाम से AI की मदद से तैयार कथित फर्जी ग्राफिक सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई।

Image

गौरव भाटिया ने CJP नेताओं को घेरा

Photo : ANI

Gaurav Bhatia: भाजपा नेता गौरव भाटिया ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और उसके नेताओं के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का रुख करते हुए 2 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा दायर किया है। भाटिया ने आरोप लगाया है कि सौरव दास, अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने कथित तौर पर एआई की मदद से एक फर्जी ग्राफिक तैयार कर उसे सोशल मीडिया पर साझा और प्रचारित किया।

स्वतंत्र भारद्वाज को 'दिमागी नक्सल' और 'जातिवादी' कहा था

गौरव के मुताबिक, इस ग्राफिक में उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया और ऐसा दिखाया गया कि उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज को 'दिमागी नक्सल' और 'जातिवादी' कहा था। भाटिया का आरोप है कि CJP नेताओं ने इस कथित AI-जनरेटेड सामग्री को पोस्ट कर लोगों के बीच प्रसारित किया। मामले में स्वतंत्र भारद्वाज पर CJP कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता पर हमला करने का भी आरोप लगाया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले की सुनवाई बुधवार को करेगा।

"सच की परीक्षा वहीं होगी जहाँ होनी चाहिए- अदालत में"

गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा कि, "जब आरोप अपनी सीमा लांघते हैं, तब कानून अपनी लकीर खींचता है। ₹2 करोड़ का मानहानि का मुकदमा- कल यह मानहानि मामला माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होगा। ना कोई सोशल मीडिया ट्रायल, ना बयानों की जंग। सिर्फ तथ्य, सबूत और कानून का राज। सच की परीक्षा वहीं होगी जहाँ होनी चाहिए- अदालत में।" वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने इसपर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया कि, "हिलते-दुलते ग्रेटर नोएडा कोर्ट मत पहुंच जाना।"

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article