यूटिलिटी

अब सीधे सरकार की टकसाल से खरीदिए सोना,ऑनलाइन भी कर सकेंगे बुक,शुद्धता की नो टेंशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2023, 03:37 PM IST

Buy gold and silver coin from Indian Government Mint: अब सीधे सरकार की टकसाल से सोने और चांदी के सिक्कों की खरीददारी की जा सकती है। यहां से 5 ग्राम, 10 ग्राम, 50 ग्राम, 100 ग्राम, एक किलो तक के सिक्के खरीदे जा सकते हैं।

Image

सरकारी टकसाल से मिलेगा सोना

Buy gold and silver coin from Indian Government Mint: सोने की शुद्धता को लेकर हमेशा से ग्राहकों के मन में कंफ्यूजन रहता है। ऐसे में अगर आप बिना किसी टेंशन के सोने और चांदी के सिक्के खरीदना चाहते हैं, तो अब एक नया रास्ता खुल गया है। अब सीधे सरकार की टकसाल से खरीददारी की जा सकती है। यहां से 5 ग्राम, 10 ग्राम, 50 ग्राम, 100 ग्राम, एक किलो तक के सोने और चांदी के सिक्के खरीदे जा सकते हैं। इन सिक्कों देश में मौजूद सरकार का टकसाल के आउटलेट और ऑनलाइन दोनों तरीके से खरीदे जा सकते हैं।

शुद्धता को लेकर टेंशन नहीं

चूंकि यह सिक्के भारत सरकार की टकसाल में बनते हैं। और फिर उन्हें भारतीय मानक ब्यूरो (BIS)द्वारा हॉलमार्क के जरिए प्रमाणित किया जाता है। तो आप इसकी शुद्धता की गारंटी पर भरोसा कर सकते हैं। खुद सरकार भारत सरकार मिंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने इस बात को दोहराते हुए ट्वीट किया है कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता के साथ 24 कैरेट सोना लेना आप सुनिश्चित कर सकते हैं ।

5 जगहों से आउटलेट से भी कर सकते हैं खरीददारी

अगर भारत सरकार के टकसाल से जाकर ऑफलाइन खरीददारी करना चाहते हैं तो टकसाल के बिक्री आउटलेटदिल्ली, नोएडा, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में मौजूद हैं।

  • दिल्ली में जनपथ स्थित जवाहर व्यापार की पहली मंजिल
  • नोएडा के सेक्टर-1 में स्थित डी-2 आउटलेट
  • मुंबई के शहीद भगत सिंह रोड, फोर्ट
  • हैदराबाद के आईडीए फेज II,चेरापल्ली
  • कोलकाता के अलीपुर आउटलेट से खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा https://www.indiagovtmint.in/ की वेबसाइट से ऑनलाइन भी खरीददारी की जा सकती है। जहां पर डेबिट और क्रेडिट कार्ड और दूसरे ऑनलाइन माध्यम से पेमेंट किया जा सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article