यूटिलिटी

ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड से बचाएगा बॉक्स पर बना यह खास निशान, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Online Shopping Safety Update: ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स अब हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स की पैकिंग के लिए खास सिक्योरिटी टेप का इस्तेमाल कर रही हैं। महंगे सामान की ऑनलाइन डिलीवरी में यह छोटा सा निशान आपको बड़ा धोखाधड़ी से बचा सकता है। इसके अलावा हम आपको ऑनलाइन डिलीवरी स्कैम से बचने के लिए 5 जरूरी सुझाव दे रहे हैं।

Image

amazon अब हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स की पैकिंग के लिए खास सिक्योरिटी टेप का इस्तेमाल कर रही हैं।

Online Shopping Safety Update: आजकल नमक से लेकर नमकीन तक और मोबाइल से लेकर टीवी तक ऑनलाइन खरीदारी लोगों की पहली पसंद बन रही है। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग जितनी सुविधाजनक होती जा रही है, उससे जुड़ी धोखाधड़ी के मामले भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहे हैं। खासकर जब बात महंगे प्रोडक्ट्स की हो, तो पैकेज से छेड़छाड़ की संभावना और डर दोनों बढ़ जाते हैं। लेकिन अब ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन ने इस समस्या से निपटने के लिए एक खास तकनीक अपनाई है। आइए जानते हैं इसके बारे में 5 जरूरी बातें।

1. सिक्योरिटी टेप पर दिखेंगे पिंक-रेड डॉट्स

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स अब हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स की पैकिंग के लिए खास सिक्योरिटी टेप का इस्तेमाल कर रही हैं। इस टेप पर छोटे-छोटे पिंक और रेड डॉट्स बने होते हैं, जो किसी भी छेड़छाड़ की स्थिति में अपना रंग बदल लेते हैं।

2. छेड़छाड़ होते ही रंग बदलते हैं डॉट्स

अगर कोई पार्सल को खोलने के लिए हीट गन या किसी गर्म टूल का उपयोग करता है, तो ये डॉट्स तुरंत अपना रंग बदलते हैं। इससे यह साफ हो जाता है कि पैकेज के साथ छेड़छाड़ हुई है।

3. फ्रॉड पकड़ने का आसान तरीका

ये सिक्योरिटी डॉट्स एक तरह से विजुअल अलर्ट होते हैं। अगर पार्सल खोलने की कोशिश की गई हो, तो ये निशान सबूत के तौर पर सामने आते हैं, जिससे फ्रॉड साबित करना आसान हो जाता है।

4. पार्सल रिसीव करने से पहले बनाएं वीडियो

अगर आपको डिलीवरी बॉक्स पर ये पिंक या रेड डॉट्स दिखाई दें, तो उसे खोलने से पहले उसका वीडियो जरूर बनाएं। अगर किसी तरह की छेड़छाड़ दिखे, तो पार्सल लेने से मना कर दें और वीडियो सबूत के तौर पर रखें।

5. कस्टमर केयर में तुरंत करें शिकायत

छेड़छाड़ के सबूत मिलने पर तुरंत संबंधित वेबसाइट की कस्टमर केयर सर्विस से संपर्क करें और शिकायत दर्ज करें। वीडियो और डॉट्स की जानकारी के साथ आपका रिफंड या रिप्लेसमेंट मिल सकता है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article