iOS 26 में Apple Intelligence का भी इंटीग्रेशन किया गया है, जिससे ऑन-डिवाइस AI फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेशन, विज़ुअल इंटेलिजेंस और ChatGPT सपोर्ट के साथ स्मार्ट फैसले लिए जा सकते हैं- वो भी आपकी प्राइवेसी को सुरक्षित रखते हुए। इसके अलावा, Call Screening, Hold Assist, और स्मार्ट मैसेजिंग जैसी सुविधाएं iPhone को और उपयोगी बनाती हैं।
Genmoji और Image Playground जैसे नए एंगेजिंग फीचर्स भी यूजर्स को बेहतर एक्सप्रेशन की सुविधा देते हैं। CarPlay, Wallet, Maps और Apple Music जैसे रोजमर्रा के ऐप्स को भी बेहतर बनाया गया है, जिससे यूजर को पूरी Apple इकोसिस्टम में एक नया अनुभव मिलेगा। iOS 26 इस साल के अंत में उपलब्ध होगा।
iOS 26 में Apple ने नया ‘Liquid Glass’ डिजाइन पेश किया है, जो स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट के अनुसार बदलता है। यह डिजाइन पारदर्शी और स्मूद है, जो ऐप आइकन, कंट्रोल्स और विजेट्स पर लागू होता है। होम स्क्रीन और लॉक स्क्रीन अब ज्यादा कस्टमाइजेबल हैं - समय (clock) अब वॉलपेपर के अनुसार एडजस्ट होता है और बैकग्राउंड्स iPhone की मूवमेंट पर रिएक्शन देते हैं।
iOS 26 में Apple Intelligence का इस्तेमाल करके यूजर की प्राइवेसी को बरकरार रखते हुए कई काम ऑटोमेट किए जा सकते हैं। ‘Live Translation’ फीचर अब Messages, FaceTime और Phone में उपलब्ध है, जो बिना डेटा क्लाउड में भेजे भाषा का रियल-टाइम अनुवाद करता है। Visual Intelligence फीचर स्क्रीन पर दिख रही चीजों से इंटरैक्ट करके कैलेंडर इवेंट जोड़ने, प्रोडक्ट सर्च करने या ChatGPT से जवाब लेने में मदद करता है।
iPhone का Phone ऐप अब नया लेआउट लाया है, जिसमें Favourites, Recents और Voicemails एक ही स्क्रीन पर मिलते हैं। कॉल स्क्रीनिंग फीचर स्पैम कॉल्स को पहचानकर बताता है कि कौन और क्यों कॉल कर रहा है। ‘Hold Assist’ यूजर को तब नोटिफाई करता है जब दूसरी तरफ से कॉल उठाई जाती है। Messages ऐप में अब अनजान नंबरों को फिल्टर किया जा सकता है, ग्रुप चैट में Apple Cash भेजा जा सकता है और Polls भी बनाए जा सकते हैं।
Wallet ऐप में अब Apple Pay से इंस्टॉलमेंट पर पेमेंट और रिवॉर्ड पॉइंट्स की सुविधा है। बोर्डिंग पास लाइव फ्लाइट अपडेट्स दिखाते हैं, और यूजर को एयरपोर्ट में नेविगेशन में मदद मिलती है। Maps ऐप अब ‘Visited Places’ दिखाता है और यूजर की आदतों के आधार पर रूट सजेशन और ट्रैफिक अलर्ट भी देता है।
CarPlay अब कॉल्स को छोटे विंडो में दिखाता है, पिन किए गए चैट्स और लाइव एक्टिविटीज (जैसे मैप्स और म्यूजिक) को सपोर्ट करता है। CarPlay Ultra फीचर कार और iPhone के बीच बेहतर इंटीग्रेशन देता है। Apple Music में अब ऑटोमिक्स, लिरिक्स का ट्रांसलेशन और प्रोनन्सिएशन फीचर भी शामिल हैं।