यूटिलिटी

Train Ticket पर छप गया है गलत नाम! मामूली-सी स्पेलिंग मिस्टेक न बन जाए बड़ी मुसीबत

Train Ticket Name Error: कई बार ट्रेन की टिकट बुक करते समय जल्दबाजी में नाम को लेकर स्पेलिंग मिस्टेक हो जाती है। ऐसे में इसे हल्के में लेना सही नहीं होगा। आपके लिए एक नई मुश्किल खड़ी हो सकती है।

Image

ट्रेन टिकट पर गलत नाम छप जाए तो क्या करें (Photo: iStock)

Train Ticket Name Error: ट्रेन टिकट (Train Ticket) बुक करते समय नाम लिखने में छोटी-सी गलती हो जाना आम बात है। कई बार जल्दबाजी में नाम की स्पेलिंग गलत हो जाती है, किसी अक्षर का टाइपो हो जाता है या टिकट पर नाम अधूरा दर्ज हो जाता है। ऐसी स्थिति में यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या टिकट पर नाम को ठीक करवाया जा सकता है? और अगर नाम पूरी तरह किसी दूसरे व्यक्ति का दर्ज हो गया है तो क्या वह यात्री उस टिकट पर सफर कर सकता है?

नाम को लेकर रेलवे का नियम

भारतीय रेलवे (Indian Railways) के नियमों के मुताबिक, आरक्षित सीट या बर्थ सामान्य तौर पर उसी व्यक्ति के लिए होती है जिसके नाम पर रिजर्वेशन किया गया है। यानी टिकट को मनमाने तरीके से किसी दूसरे व्यक्ति को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। हालांकि, रेलवे के नियमों में कुछ विशेष परिस्थितियों में टिकट ट्रांसफर करने की सुविधा दी जाती है।

क्या टिकट पर नाम की स्पेलिंग ठीक कराई जा सकती है?

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि नाम में मामूली टाइपो या स्पेलिंग मिस्टेक और किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर टिकट ट्रांसफर करना एक ही बात नहीं है।

ऑनलाइन बुक किए गए टिकट पर यात्री का नाम बदलने की सुविधा वेबसाइट पर सीधे उपलब्ध नहीं है। नाम में बदलाव के लिए यात्री रेलवे के रिजर्वेशन ऑफिस से संपर्क कर सकता है।

अगर टिकट पर आपके नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है तो यात्रा से पहले नजदीकी रेलवे रिजर्वेशन ऑफिस में जाकर अपनी समस्या बता सकते हैं। वहां रेलवे अधिकारी मामले और उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उचित प्रक्रिया बता सकते हैं।

टिकट लेकर यात्रा करते समय क्या ध्यान रखें?

हालांकि, यह ध्यान रखें कि आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री के पास टिकट के साथ वैलिड पहचान पत्र होना जरूरी है। अगर टिकट पर दर्ज नाम और यात्री की पहचान में बहुत बड़ा अंतर है तो जांच के दौरान समस्या हो सकती है। इसलिए केवल यह सोचकर यात्रा न करें कि नाम में गलती है तो टीटीई उसे मौके पर ही ठीक कर देगा।

हालांकि,अगर नाम में मामूली टाइपो है तो घबराने की जरूरत नहीं है। टीटीई आम तौर नाम को वर्बली ही चेक करता है। लेकिन अपनी सुविधा के लिए यात्रा से पहले रेलवे के अधिकृत रिजर्वेशन ऑफिस से स्थिति स्पष्ट कर लेना बेहतर है। साथ ही टिकट की कॉपी, PNR और सही नाम वाला पहचान पत्र अपने पास रखें।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article