यूटिलिटी

LPG Gas Cylinder e-KYC: 16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना महंगा पड़ सकता है सिलेंडर

LPG E-KYC Last Date: अगर आपको LPG कंपनी की तरफ से e-KYC पूरा करने का मैसेज मिला है, तो अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द प्रक्रिया पूरी कर लेना बेहतर है। इससे घरेलू दर पर LPG सिलेंडर बुक करने में संभावित परेशानी से बचा जा सकता है।

Image

Indane, Bharat Gas और HP Gas की e-KYC कैसे करें?

Photo : PTI

घरेलू LPG सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। आधार आधारित e-KYC पूरा करने की समय सीमा नजदीक आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई ग्राहकों को 16 अगस्त 2026 तक e-KYC पूरा करने के लिए अलर्ट और मैसेज भेजे जा रहे हैं। जिन ग्राहकों की e-KYC समय पर पूरी नहीं होगी, उन्हें घरेलू दर पर LPG सिलेंडर खरीदने में परेशानी हो सकती है और e-KYC पूरी होने तक कमर्शियल दर पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है।

ग्राहकों को मिल रहे केवाईसी के मैसेज

सोशल मीडिया पर कई गैस सिलेंडर ग्राहकों ने अपनी गैस कंपनी की ओर से e-KYC पूरा करने के मैसेज मिलने का दावा किया है। इंडेन ग्राहकों से 16 अगस्त 2026 तक प्रक्रिया पूरी करने की अपील कर रही है। मैसेज में बताया गया है कि ग्राहक घर बैठे IndianOil ONE ऐप के जरिए e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा LPG डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के जरिए या अपने Indane वितरक के पास जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

Indian Oil ने 4 अगस्त को भी ग्राहकों से Biometric Aadhaar Authentication यानी e-KYC पूरा करने की अपील की थी। कंपनी के अनुसार, ग्राहक IndianOil ONE ऐप, LPG डिलीवरी के दौरान डिलीवरी कर्मचारी या अपने Indane Distributor की मदद से e-KYC करा सकते हैं।

Indane, Bharat Gas और HP Gas की e-KYC कैसे करें?

LPG ग्राहक अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप के जरिए e-KYC प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने LPG कनेक्शन से संबंधित ऐप डाउनलोड करें यानी आपके पास इंडेन का गैस है तो इंडेन का, एचपी का है तो एचपी का और भारत गैस का है तो भारत गैस का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और LPG खाते से जुड़े मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। साथ ही AadhaarFaceRD ऐप को भी डाउनलोड करें।

इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए मोबाइल नंबर को वेरिफाई करें और अपने LPG अकाउंट को एक्सेस या लिंक करें। Indane Gas ग्राहकों को अकाउंट लिंक करने के लिए 16 अंकों की LPG ID दर्ज करनी पड़ सकती है। वहीं Bharat Gas और HP Gas के ऐप में e-KYC का विकल्प सीधे उपलब्ध कराया गया है।

ऐप में कहां मिलेगा e-KYC का विकल्प?

Indane Gas के लिए e-KYC विकल्प My Profile सेक्शन में मिल सकता है। Bharat Gas के ऐप में यह विकल्प होमपेज पर उपलब्ध है। वहीं HP Gas ग्राहकों को HP Pay ऐप के LPG सेक्शन में e-KYC का विकल्प मिलेगा।

Face Authentication से पूरी होगी प्रक्रिया

e-KYC विकल्प खोलने के बाद ग्राहकों को नियम और शर्तें पढ़कर Aadhaar आधारित फेस ऑथेंटिकेशन के लिए सहमति देनी होगी। इसके बाद Face Scan/Capture Face विकल्प पर टैप करके कैमरा की अनुमति देनी होगी। AadhaarFaceRD ऐप के जरिए फेस स्कैन पूरा किया जाएगा। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करने के बाद e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article