LIC Jeevan Arogya: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हेल्थ (Health) एक प्रमुख चिंता का विषय है। जब परिवार (Family) का कोई सदस्य बीमार होता है तो ये परिवार के बाकी सदस्यों के लिए एक दर्दनाक समय होता है, क्योंकि इलाज (Treatment) में काफी ज्यादा पैसा खर्चा होता है। इसी को लेकर एलआईसी (LIC) की ओर से जीवन आरोग्य नाम की हेल्थ बीमा पॉलिसी है, जो जीवन बीमा निगम द्वारा व्यक्तियों को मेडिकल खर्चों (Medical Expenses) से निपटने में मदद करने के लिए पेश की गई है।
एलआईसी की ये हेल्थ बीमा पॉलिसी पूरे परिवार को कवर करेगी। पॉलिसी की मुख्य बात ये है कि पॉलिसी की अवधि के दौरान शादी या बच्चे के जन्म के मामले में परिवार के नए सदस्यों को शामिल किया जा सकता है।
LIC की जीवन आरोग्य की खास बातें:-
- इस पॉलिसी में आप खुद, पत्नी, बच्चे, माता- पिता के साथ सास-ससुर को भी कवर किया जाता है।
- पॉलिसी में प्रवेश के समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष है। माता-पिता के लिए प्रवेश की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 75 वर्ष है। बच्चों के लिए प्रवेश की न्यूनतम आयु 91 दिन और अधिकतम 17 वर्ष है।
- पॉलिसी के तहत दिए जाने वाले लाभ अस्पताल नकद लाभ, प्रमुख शल्य चिकित्सा लाभ, दिन देखभाल प्रक्रिया लाभ, अन्य शल्य चिकित्सा लाभ, एम्बुलेंस लाभ और प्रीमियम छूट लाभ हैं।
- पॉलिसी के तहत कोई लोन उपलब्ध नहीं है।
- अस्पताल में भर्ती, सर्जरी आदि के मामले में वित्तीय सुरक्षा।
- स्वास्थ्य कवर हर साल बढ़ता है।
- पॉलिसी के प्रीमियम पर आयकर की धारा 80D के तहत छूट।
- कोई क्लेम लाभ नहीं ले सकते हैं।
- विवाह या बच्चे के जन्म के साथ परिवार में अतिरिक्त सदस्य के लिए मौजूदा पॉलिसी का ही विस्तार।
- बिलों के फोटोकॉपी के आधार पर रकम का भुगतान।
प्रीमियम का भुगतान वार्षिक, द्विवार्षिक, त्रैमासिक और मासिक आधार पर किया जा सकता है। प्रीमियम पॉलिसी की शुरुआत से पॉलिसी के अंत तक देय है। प्रीमियम राशि बीमित व्यक्ति की उम्र और चुने गए अस्पताल के नकद लाभ पर निर्भर करेगी। भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम की गारंटी पॉलिसी की शुरुआत की तारीख से 3 साल के लिए दी जाती है। अगर रिवाइवल अवधि के भीतर प्रीमियम का भुगतान नहीं किया जाता है तो पॉलिसी समाप्त कर दी जाएगी।
