यूटिलिटी

How To Open Saving Bank Account: अगर खोलना है सेविंग बैंक अकाउंट, तो ऐसे खोलें ऑनलाइन-ऑफलाइन खाता

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Nov 8, 2022, 03:57 PM IST

How To Open Saving Bank Account: सेविंग बैंक अकाउंट उन पहले अकाउंट्स में से एक है, जिसे हम 18 वर्ष की आयु पार करते ही खोलते हैं। अपनी आय और उसका प्रमाण प्राप्त करना, पैसे बचाना और जब भी आवश्यकता हो उसका उपयोग करना महत्वपूर्ण है।

Image

ऐसे खोलें ऑनलाइन-ऑफलाइन खाता।

Photo : iStock

How To Open Saving Bank Account: आज के समय में करीब-करीब हर शख्स का सेविंग बैंक अकाउंट (Saving Bank Account) होता है। सेविंग अकाउंट खोलना बहुत आसान है। कोई भी इसे ऑनलाइन (Online) और ऑफलाइन (Offline) मोड के माध्यम से खोल सकता है। हालांकि ये अकाउंट आम तौर पर फ्री होते हैं, लेकिन कुछ सीमाएं और चार्ज हैं, जो हर बैंक में अलग-अलग होते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बैंक अकाउंट खोल सकते हैं।

ऑनलाइन सेविंग अकाउंट ऐसे खोलें:-

स्टेप 1 : अलग-अलग बैंकों और उनकी ब्याज दरों को देखें जो आपकी आवश्यकताओं के लिए सबसे सही हों। अब आप अपनी पसंद के बैंक में सेविंग अकाउंट का प्रकार चुनें, जहां आप अकाउंट खोलना चाहते हैं।

स्टेप 2 : आप जिस बैंक में खाता खोलना चाहते हैं, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 3 : अपनी पसंद का सेविंग अकाउंट एप्लीकेशन फॉर्म भरें। साथ ही इसे एड्रेस प्रूफ, पहचान प्रमाण, आयु प्रमाण, आय/रोजगार प्रमाण और फोटो की डिजिटल कॉपी के साथ जमा करें। हालांकि कुछ बैंक आपसे आपके दस्तावेजों की फिजिकल कॉपी जमा करने के लिए कह सकते हैं, जिसके लिए वे अपने एक एग्जीक्यूटिव को भेजते हैं।

स्टेप 4 : जैसे ही आपकी डिटेल बैंक की बैक-एंड टीम की ओर वेरीफाई कर लिया जाएगा, आप अपने सेविंग अकाउंट शुरू कर सकेंगे।

ऑफलाइन सेविंग अकाउंट ऐसे खोलें:-

स्टेप 1 : अलग-अलग बैंकों और उनकी ब्याज दरों की जांच करें और अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले एक का चयन करें, जहां आप एक सेविंग अकाउंट खोलना चाहते हैं। इसके बाद आप जिस प्रकार का सेविंग अकाउंट खोलना चाहते हैं, उसे चुनें।

स्टेप 2 : अपनी पसंद के पास की बैंक शाखा में जाएं और अपने पहचान प्रमाण, आयु प्रमाण, पते के प्रमाण, आय/ रोजगार प्रमाण और फोटो की एक कॉपी साथ ले जाएं।

स्टेप 3 : एक बार जब आप बैंक पहुंच जाते हैं, तो बैंक अधिकारी से उस सेविंग अकाउंट के लिए आवेदन पत्र मांगें जिसे आप खोलना चाहते हैं।

स्टेप 4 : फॉर्म भरें और इसे सहायक दस्तावेजों की कॉपियों के साथ जमा करें, जिसमें आपका पहचान प्रमाण, आयु प्रमाण, पता प्रमाण, आय/रोजगार प्रमाण और फोटो शामिल हैं।

स्टेप 5 : इसके बाद बैंक अधिकारी प्रोसेसिंग के लिए आवेदन पत्र जमा करेगा। एक बार आपके सबमिट की गई डिटेल वेरीफाई हो जाने के बाद आपका सेविंग अकाउंट 1 से 12 वर्किंग डे के बीच किसी भी समय खुल जाएगा और काम करने लगेगा।

सेविंग बैंक अकाउंट उन पहले अकाउंट्स में से एक है, जिसे हम 18 वर्ष की आयु पार करते ही खोलते हैं। अपनी आय और उसका प्रमाण प्राप्त करना, पैसे बचाना और जब भी आवश्यकता हो उसका उपयोग करना महत्वपूर्ण है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article