यूटिलिटी

करोड़ों रुपये जमा करने हैं तो ऐसे खोलें PPF अकाउंट, घर बैठे होगा सारा काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 01:22 PM IST

Public Provident Fund: रिस्क से बचने वाले निवेशकों के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड सबसे आकर्षक निवेश विकल्पों में से एक है।

Image

करोड़ों रुपये जमा करने के लिए कैसे खोलें PPF अकाउंट?

Photo : BCCL

नई दिल्ली। छोटी मात्रा में निवेश करके लॉन्ग टर्म के लिए संपत्ति बनाने का पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) एक शानदार तरीका है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी PPF को पोस्ट ऑफिस या बैंक के जरिए खोला जा सकता है। यह इसलिए लाभदायक है क्योंकि इसके माध्यम से आप करोड़ों रुपये जमा कर सकते हैं। नियमों के अनुसार, इसमें हर साल 1.5 लाख रुपये तक का निवेश इनकम टैक्स अधिनियम 1961 की धारा 80 सी के तहत टैक्स कटौती के लिए योग्य है। इसकी ब्याज दर सरकार की ओर से हर तिमाही में तय की जाती है।

इसकी सबसे खास बात यह है कि पीपीएफ अकाउंट पर लोन भी लिया जा सकता है। सिर्फ टैक्स कटौती का लाभ ही नहीं, आप पीपीएफ स्कीम के माध्यम से 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का फंड बना सकते हैं।

करोड़ों रुपये जमा करने के लिए कैसे खोलें PPF अकाउंट?

घर बैठे पीपीएफ अकाउंट खोलने का स्टेप- बाय- स्टेप प्रोसेस

Supply: एक पहचान प्रमाण (वोटर आईडी/ पैन कार्ड/ आधार कार्ड), निवास का प्रमाण, पासपोर्ट साइज का फोटो, पे-इन-स्लिप (बैंक ब्रांच या पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध), नॉमिनेशन फॉर्म, इंटरनेट कनेक्शन

Steps:
    नेट बैंकिंग

घर बैठे पब्लिक प्रोविडेंट फंड खोलने के लिए आपको सबसे पहले अपने नेट बैंकिंग पोर्टल में लॉग इन करना होगा।

  • नया अकाउंट
  • यहां आपको नया पीपीएफ खाता खोलने का एक विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक कर दें।

  • डिटेल
  • यहां नॉमिनी की डिटेल, बैंक की जानकारी, आदि डालकर पीपीएफ अकाउंट खोलना शुरू करें।

  • वेरिफिकेशन
  • यहां आपके पैन (PAN Card) जैसे कुछ जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। यहां से आप वेरिफाई कर सकेंगे कि स्क्रीन पर प्रदर्शित सभी डिटेल सही है या नहीं।

  • डिपॉजिट
  • सभी जानकारी डालने के बाद राशि दर्ज करें, जो पीपीएफ अकाउंट में जमा करनी है।

  • ओटीपी
  • अब आपको ओटीपी दर्ज करना होगा। यह OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।

  • अकाउंट नंबर
  • अब आपका पीपीएफ अकाउंट खुल जाएगा। स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाला अकाउंट नंबर नोट कर लें।

    डिंपल अलावाधी
    डिंपल अलावाधीauthor

    बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

    और पढ़ें
    End of Article