यूटिलिटी

कहीं आप भी तो नहीं चख रहे नकली Paneer का स्वाद, घर बैठे खुद ऐसे करें असली की पहचान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 25, 2022, 01:51 PM IST

Paneer Check Real or Fake: पनीर एक ऐसी चीज है, जिसे करीब-करीब हर कोई शख्स खाता ही है। वेज खाने वाले लोग तो पनीर को खाते ही हैं, वहीं नॉन वेज के दीवाने भी पनीर को पसंद करते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि जिस पनीर को आप खा रहे हैं, कहीं उसमें मिलावट हुई तो आपका क्या हाल होगा।

Image

ऐसे करें असली-नकली पनीर की पहचान।

Photo : iStock

Paneer Check Real or Fake: आज के समय में खाने की चीजों में भी मिलावट हो रही है। शायद ही कोई खाने की चीज बची हो, जिसमें मिलावट नहीं की जा रही हो। पनीर (Paneer) एक ऐसी चीज है, जिसे करीब-करीब हर कोई शख्स खाता ही है। वेज (Veg) खाने वाले लोग तो पनीर को खाते ही हैं, वहीं नॉन वेज (Non Veg) के दीवाने भी पनीर को पसंद करते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि जिस पनीर को आप खा रहे हैं, कहीं उसमें मिलावट हुई तो आपका क्या हाल होगा।

बाजार में आजकल धड़ल्ले से नकली पनीर भी खूब बिक रहा है और जिसे खाकर आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे असली-नकली पनीर की पहचान कर पाएंगे।

ऐसे करें असली-नकली पनीर की पहचान:-

  1. पनीर की पहचान करने का एक तरीका ये है कि जब भी आप बाजार जाएं तो पनीर खरीदने से पहले पनीर को हाथ से मैश करके चेक कर लें। मिलावटी पनीर स्किम्ड मिल्क पाउडर से बनाया जाता है, जो हाथों का दबाव सहन नहीं कर पाता इसलिए कुचले जाने पर ये टूटने लगता है। स्किम्ड मिल्क पाउडर से बने पनीर का सेवन आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है और साथ ही आपका पेट भी खराब कर सकता है।
  2. अगर आप ये पहचानना चाहते हैं कि आपका पनीर नेचुरल है या आर्टिफिशियल, तो आप आयोडीन टिंचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको बाजार से लाए पनीर को एक पैन में डालें और उसमें पानी डालें। अब आपको इसे पांच मिनट तक उबालना होगा और फिर ठंडा करना होगा। ठंडा होने के बाद इस पनीर में कुछ बूंदें आयोडीन टिंचर की डालें और देखें कि आपके पनीर का रंग नीला हो गया है या नहीं। अगर नीला है तो इसका मतलब है कि आपका पनीर आर्टिफिशियल है।
  3. पनीर की शुद्धता जांचने का एक तरीका ये है कि आप उसे पानी में उबालने के लिए रख दीजिए। थोड़ा ठंडा होने पर पनीर में सोयाबीन या फिर अरहर की दाल का पाउडर डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अगर पनीर का रंग हल्का लाल होने लगे तो समझ लें कि ये पनीर डिटर्जेंट या यूरिया से बना है।
  4. आप जब कभी भी बाजार से पनीर खरीदकर लाएं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसका स्वाद रबर जैसा न हो। अप्राकृतिक पनीर की खासियत ये है कि इसे चबाना मुश्किल होता है। दूसरी ओर शुद्ध पनीर को आप आसानी से चबा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि पनीर नरम है, तो ये प्राकृतिक रूप से शुद्ध है और इसे खा सकते हैं।
कहीं आपकी जेब में रखा 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं, इन तरीकों से करें असली की पहचान

पनीर को आप कच्चा या फिर पकाकर खा सकते हैं और ये दोनों ही तरीकों में फायदेमंद साबित होता है। हमें उम्मीद है कि हमारी ओर से बताए गए तरीकों से आप आसानी से असली-नकली पनीर की पहचान कर पाएंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article