यूटिलिटी

'किसी का भाई, किसी की जान, UP पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में सिखाया ट्रैफिक नियम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 24, 2023, 06:40 PM IST

UP Police Taught Traffic Rules In Film Style: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हो चुकी है। इस बीच यूपी पुलिस ने 'किसी का भाई किसी की जान' मूवी वाले अंदाज में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। यूपी पुलिस का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Image

ट्रैफिक पुलिस का नियम बतानें का अंदाज।

Photo : Twitter

UP Police Taught Traffic Rules In Film Style: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ने वीकेंड पर रविवार को करीब 24.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन क‍िया है। इस बीच यूपी पुलिस ने 'किसी का भाई किसी की जान' मूवी वाले अंदाज में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। यूपी पुलिस का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

'जिसकी गाड़ी, उसी का चालान'

इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा है- 'किसी का भाई, किसी की जान। अंडरएज ड्राइविंग करेगी नुकसान।' साथ ही लोगों को सलाह दी गई कि गाड़ी चलाते समय बच्चों को 'पिछली सीट' पर ही बैठाएं। ट्वीट के साथ चार फोटोज भी देखने को मिलती जिसमें बच्चे बाइक की अगली सीट पर बैठे हैं। दो फोटोज में तो बच्चे गाड़ी चलाते दिख रहे हैं। इन फोटोज पर लिखा है- 'जिसकी गाड़ी, उसी का चालान।'

किसी का भाई, किसी जान, ट्रैफिक रूल बचाएंगे सबकी जा

इन्हीं सब चीजों से बचने के लिए और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यूपी पुलिस अक्सर ऐसे पोस्ट करती रहती है। फिलहाल, इस ट्वीट को अबतक 15 हजार से अधिक व्यूज मिले चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- सलामत रखें सबकी जान। दूसरे ने लिखा- किसी का भाई, किसी जान। ट्रैफिक रूल बचाएंगे सबकी जान। तीसरे यूजर ने कहा- गुड वर्क यूपी पुलिस। एक अन्य यूजर ने कहा- फिल्मी स्टाइल में जागरूक किया। हालांकि यह पहला मामला नहीं जब पुलिस ने ऐसा दिलचस्प ट्वीट किया हो।

जब 'नाटू नाटू' गाने पर भी कर चुकी है फनी ट्वीट

RRR मूवी के 'नाटू नाटू' गाने के गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने पर भी यूपी पुलिस ने एक ट्वीट किया था, जो काफी वायरल हुआ था। इसमें UP Police ने 'नाटू-नाटू' गाने की तर्ज पर लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया था।'

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article