यूटिलिटी

1 नवंबर को देश का यह एयरपोर्ट 5 घंटे के लिए रहेगा बंद, निकलेगा विशाल और भव्य जुलूस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 12:41 AM IST

नवंबर के पहले दिन ही केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई ने पांच घंटे के लिए उड़ान सेवा को निलंबित करने का फैसला किया है। यह फैसला एक जुलूस के कारण लिया गया है। इस निलंबन की आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी गई। इस फैसले से यात्रियों को परेशान होना तय है।

Image

मंगलवार को केरल का ये एयरपोर्ट रहेगा कुछ घंटों के लिए बंद (फोटो- Pixabay)

कल यानि कि मंगलवार (1 November 2022) को देश का एक महत्वपूर्ण एयरपोर्ट पांच घंटों के लिए बंद रहने वाला है। इसका कारण एक जुलूस है, जिसमें भारी संख्या में केरल (Kerala) के लोग भाग लेते हैं और यह बहुत बड़े पैमाने पर निकाला जाता है।

केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने मंगलवार को पांच घंटे के लिए उड़ान सेवाओं को स्थगित करने की घोषणा की है। एक आधिकारिक बयान में, हवाई अड्डे की ओर से कहा गया है कि श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के अलपसी अराट्टू जुलूस से पहले 1 नवंबर को सेवाएं निलंबित रहेंगी। जानकारी देते हुए कहा गया है-

"तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के माध्यम से अल्पासी अराट्टू जुलूस के लिए श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर द्वारा सदियों पुराने अनुष्ठान को सुचारू रूप से जारी रखने और सुगम बनाने के लिए, 1 नवंबर 2022 को 16:00 से 21:00 बजे तक उड़ान सेवाएं निलंबित रहेंगी।"

इस समय के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं में बदलाव किया गया है। बदले हुए समय पर संबंधित एयरलाइनों से उड़ान सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। हवाईअड्डा हर साल पारंपरिक अराट्टू जुलूस (अराट्टू- देवता के अनुष्ठानिक स्नान) के समय अपनी उड़ान सेवाओं को निलंबित कर देता है। इस बयान में कहा गया है कि जुलूस के दौरान लोगों को कई असुविधा न हो इसके लिए यह फैसला किया गया है।

बता दें कि जुलूस की यह परंपरा सदियों से चल आ रही है। इस दौरान भक्त अपने इष्ट देव भगवान विष्णु की प्रतिमा को शंकुमुघम समुद्र तट के पास ले जाते हैं। जो तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के ठीक पीछे है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article