यूटिलिटी

सावधान! कहीं आपकी सेहत में 'जहर' तो नहीं घोल रहा डिटर्जेंट वाला दूध? 10 सेकेंड के टेस्ट में खुल जाएगी पोल

How to check milk purity at home: दूध को 'पूर्ण आहार' माना जाता है, लेकिन अगर उसी दूध में डिटर्जेंट या यूरिया जैसी चीजों की मिलावट हो, तो वह वरदान की जगह अभिशाप बन जाता है। आजकल बाजार में सिंथेटिक दूध का कारोबार तेजी से आगे बढ़ रहा है। मिलावट वाला यह दूध किडनी और लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

Image

मिलावट वाले दूध की ऐसे करें पहचान (Photo: iStock)

How to check milk purity at home: दूध को सबसे पोषक पेय पदार्थों में से एक माना जाता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, इसलिए लोग इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या हो जब आपका पोषक पेय पदार्थ ही आपके लिए जहर बनने लगे? जी हां, आज के समय में मार्केट में मिलने वाले दूध पर उसके शुद्ध होने को लेकर आसानी से भरोसा नहीं किया जा सकता है। दूध में मिलावट करने के लिए कुछ लोग डिटरजेंट (सर्फ या साबुन पाउडर) का भी इस्तेमाल करते हैं। बहुत कम लोगों को जानकारी होगी कि डिटरजेंट दूध के झाग (फोम) और गाढ़ेपन को बढ़ा देता है, जिससे मिलावटी दूध असली दूध जैसा दिखने लगता है। ऐसे में सवाल यह कि मिलावटी दूध और असली दूध की पहचान कैसे की जाए। वैसे तो मिलावट वाले दूध की पहचान करने के कई तरीके हैं, लेकिन आज आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) भी सही मानता है।

10 सेकेंड वाला टेस्ट

अगर आपके मन में भी संदेह है कि आपके घर पर आ रहा दूध मिलावट वाला हो सकता है तो आप इस शंका को खुद घर पर दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको दूध का 10 सेंकेंड वाला टेस्ट करना चाहिए।

ऐसे करें मिलावट वाले दूध की पहचान

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के अनुसार, डिटरजेंट वाले दूध की पहचान हर व्यक्ति एक छोटे से टेस्ट के साथ खुद घर पर कर सकता है। इसके लिए आपको एक ग्लास में 5-10ml दूध लेना होगा, जिसकी आप जांच करना चाहते हैं। अब इस ग्लास में मौजूद दूध को एक चम्मच की मदद से लगातार 10 सेकेंड तक शेक करना होगा।

बबल के साथ होगी मिलावटी दूध की पहचान

अगर 10 सेकेंड तक लगातार शेक करने के बाद दूध के ग्लास में बबल दिखने लगें तो यह मिलावट वाला दूध है। वहीं, अगर 10-12 सेकेंड तक चमच्च लगातार चलाने के बाद भी दूध के ग्लास में किसी तरह के कोई बबल नहीं बनते हैं तो आपका दूध शुद्ध है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article