Aadhaar Card Real or Fake: आज के डिजिटल दौर में Aadhaar Card भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़ा एक अहम दस्तावेज बन गया है। बैंक अकाउंट खुलवाना हो, गैस सब्सिडी लेनी हो या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाना हो आधार की जरूरत हर जगह पड़ती है। इसी वजह से कुछ लोग नकली या फोटोशॉप किए हुए Aadhaar कार्ड बनाने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आपके पास मौजूद कार्ड असली है या नकली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), की मानें तो Aadhaar Card वेरिफाइड है या नहीं यह जानना का सबसे आसान और तेज तरीका Aadhaar के QR Code को स्कैन करना है।
आपका आधार असली है या नहीं
जी हां, चाहे आप आधार पीवीसी का इस्तेमाल कर रहे हों, ई-आधार का इस्तेमाल कर रहे हों या आधार लेटर का इस्तेमाल कर रहे हों यह पता लगा पाना बेहद आसान है कि आपका आधार असली है या नहीं। दरअसल, हर तरह के आधार कार्ड पर एक छोटा सा QR Code मौजूद होता है, जिसमें एक आधार कार्डधारक की जानकारी एन्क्रिप्टेड फॉर्म में होती है। इसमें नाम, जन्म तिथि, लिंग और Aadhaar नंबर जैसी बेसिक जानकारी शामिल होती है। इस क्यूआर कोड को स्कैन करने के साथ ही यह चुटकियों में पता लग जाता है कि आधार कार्ड असली है या फोटोशॉप।
यहां आपको यह समझने की जरूरत है कि नकली Aadhaar कार्ड में अक्सर QR Code या सही एन्क्रिप्शन नहीं होता। फोटोशॉप या किसी दूसरे सॉफ्टवेयर से बनाए गए कार्ड में QR Code स्कैन करने पर या तो कोई जानकारी नहीं आती या गलत डेटा दिखाई देता है।
आधार ऐप का करें इस्तेमाल
नए आधार कार्ड ऐप में यूजर्स को किसी दूसरे आधार कार्ड धारक के कार्ड में मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन करने की सुविधा दी गई है।
- इसके लिए सबसे पहले आधार कार्ड ऐप पर 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
- ऐप ओपन करने के साथ ही बॉटम नेविगेशन बार में क्यूआर कोड को स्कैन करना ऑप्शन मिलता है।
- जैसे ही इस ऑप्शन पर टैप करते हैं फोन का कैमरा ऑन हो जाता है।
- इसके बाद आधार कार्ड पर मौजूद क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं।
