IRCTC iPay Autopay: आईआरसीटीसी आईपे ऑटोपे, आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप पर उपलब्ध एक पेमेंट ऑप्शन है, जो तुरंत बिना पेमेंट के ही टिकट बुक करने की अनुमति देता है। डिजिटल लेनदेन को बढ़ाने के लिए IRCTC अल-अलग कैशलेस मोड जैसे- नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, कैश कार्ड, ई-वॉलेट और यूपीआई के माध्यम से टिकटों के भुगतान की अनुमति देती है। जो लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के जरिए टिकट की बुकिंग करते हैं या फिर कैंसिल करते हैं, तो क्लास के आधार पर उनसे एक निश्चित राशि ली जाती है।
बिना पेमेंट किए टिकट
हालांकि, यदि कोई व्यक्ति आईआरसीटीसी आईपे ऑटोपे सुविधा के माध्यम से रेल टिकट बुक करता है, तो वह बिना पेमेंट किए ही टिकट की बुकिंग कर सकता है। टिकट कन्फर्म होने के बाद ही पैसे अपने आप कट जाते हैं। इस तरह उसे टिकट बुक न होने या रद्द होने पर अतिरिक्त पैसे नहीं चुकाने पड़ते हैं। जब कोई व्यक्ति आईआरसीटीसी आईपे ऑटोपे सुविधा के माध्यम से ट्रेन टिकट बुक करता है, तो टिकट की राशि आपके बैंक खाते में अस्थायी रूप से लॉक हो जाती है। टिकट कन्फर्म नहीं होने या रद्द होने पर राशि तुरंत जारी कर दी जाती है।
वेटिंग टिकट के लिए फायदेमंद
IRCTC iPay के जरिए ट्रेन टिकट कैसे बुक करें
आईआरसीटीसी की वेबसाइट या उसके मोबाइल ऐप पर जाएं
यात्रा डिटेल्स भरें
जब आपको पेमेंट मोड चुनने की आवश्यकता होगी तो आईआरसीटीसी आईपे दिखाई देगा।
आईआरसीटीसी आईपे पेमेंट विकल्प चुनें और फिर कैसे पेमेंट करेंगे ये चुनें।
